herzindagi
image

सिर्फ 15 दिनों में कम हो सकता है वजन, Fat से Fit बनने के ये सीक्रेट्स आपको डाइटिशियन भी नहीं बताएंगे

अगर आप इन हैक्स को फॉलो करेंगी, तो 15 दिनों में वजन कम करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। Fat से Fit बनने के इन सीक्रेट्स को जानकर आप भी आसानी से शरीर की चर्बी कम कर पाएंगी।
Updated:- 2025-05-04, 09:00 IST

आजकल ज्यादातर लोग अपने वजन से परेशान हैं। गलत खान-पान, अनियमित जीवनशैली, तनाव, हार्मोनल इंबैलेंस और भी न जाने कितने कारणों के चलते, मोटापा एक आम समस्या बनती जा रही है। अगर आपका वजन ज्यादा है, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें। मोटापा बेशक खुद एक बीमारी नहीं है। लेकिन, यह कई बीमारियों की वजह बन सकता है। ऐसे में अगर आप वजन बढ़ रहा है, तो इसे कम करने पर ध्यान दें। वेट लॉस करना बहुत मुश्किल नहीं है। कई बार कुछ लोग लाख कोशिशों के बाद भी वजन कम नहीं कर पाते हैं। वहीं, कई लोगों के लिए शरीर की चर्बी कम करना बेहद आसान होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वजन कम करने के कई ऐसे हैक्स और सीक्रेट्स हैं, जो ज्यादातर लोगों को पता नहीं हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान बदलावों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आसानी से वेट लॉस किया जा सकता है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशिन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

15 दिनों में वजन कम करने के आसान हैक्स जान लीजिए

cucumber for dehyrdration

  • अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो डाइट में 1 खीरा जरूर शामिल करें। खीरा, पानी से भरपूर होता है। यह न केवल शरीर को हाइड्रेशन देता है, बल्कि इससे वजन भी आसानी से कम होता है।
  • गर्मियों में काले नमक और काली मिर्च के साथ 1 खीरा जरूर खाएं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और चर्बी कम होती है।
  • रोज कम से कम 1 किलोमीटर जरूर चलें। दिन में किसी भी समय वॉक करें। इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी।
  • ग्रीन टी को डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकलते हैं।
  • रोजाना कम से कम 8-9 घंटे की नींद जरूर लें। अच्छी नींद, फैट बर्न करने में अहम भूमिका निभाती है। नींद की कमी का असर, हमारे शरीर के सारे फंक्शन्स पर होता है।
  • खाली पेट, पानी में नींबू, हल्दी और अदरक मिलाकर पिएं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है और वजन आसानी से कम होता है। यह ड्रिंक, पाचन को सुधारने और इंफ्लेमेशन को कम करने का काम करती है।

यह भी पढ़ें- Weight Loss: पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, तेजी से कम होगा वजन

effect of sugar on  body

  • रिफाइंड शुगर और रिफाइंड ऑयल से दूरी बनाएं। ये दोनों ही चीजें तेजी से वजन बढ़ाती है। ऐसे में अगर आप वेट लॉस की कोशिश कर रही हैं, तो इन दोनों चीजों को पूरी तरह छोड़ दें।
  • इंटरमिंटेट फास्टिंग करें। आप 16-8 के रूल को फॉलो कर सकती हैं। रात को जल्दी डिनर करने के बाद सुबह तक कुछ न खाएं। कम से कम 8-9 गिलास पानी पिएं।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढें- Belly Fat: जिद्दी से जिद्दी पेट की चर्बी भी मोम की तरह पिघलेगी, बस सही तरीके से कर लीजिए इन 2 मसालों का इस्तेमाल

  

वजन कम करने के लिए, आप इन टिप्स की मदद ले सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।