Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:49 AM IST

इम्यूनिटी को बूस्ट और पीरियड क्रैंप्स को कम करता है यह पानी

क्या आप भी चावल बनाने के बाद इसका बचा हुआ पानी फेंक देते हैं। अगर हां तो आज से ऐसा करना बंद कर दें क्योंकि इससे आपकी सेहत को काफी फायदा मिलता है।
Updated:- 2024-10-03, 13:40 IST
image

चावल का पानी जिसे आमतौर पर चावल को भी गान के बाद या उबालने के बाद बचा हुआ पानी कहा जाता है इसे आम बोलचाल की भाषा में माड़ भी कहते हैं। अक्सर लोग इसे बेकार समझ कर फेंक देते हैं लेकिन यह एक नेचुरल हेल्थी ड्रिंक है। यह न सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी है आज हम आपको चावल के पानी पीने के दो फायदे के बारे में बता रहे हैं इस बारे में डाइटिशियन रामिता कौर ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है।

चावल का पानी पीने के फायदे (rice water for immunity and period cramps)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

इम्यूनिटी मजबूत होती है

चावल का पानी विटामिन बी, आयरन, जिंक और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है यह पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं जिससे शरीर अलग-अलग तरह की बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है नियमित रूप से चावल का पानी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और थकान कम होती है।

मासिक धर्म में आराम

चावल के पानी की शीतलता और रिलैक्सिंग प्रॉपर्टीज मासिक धर्म के दौरान मांसपेशियों के संकुचन को शांत कर सकती है यह दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करता है जिसे महिलाओं को काफी ज्यादा आराम मिलता है। यह हाइड्रेशन बनाए रखने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें- क्या रात को चावल खाना सही है? राइस खाने का कौन-सा समय है बेहतर

इस तरह से कर सकती हैं स्टोर

raw rice water

एक्सपर्ट बताती है कि आप चावल का पानी गर्म या सामान्य तापमान पर पी सकते हैं इसे फ्रीज में तीन दिनों तक स्टोर किया जा सकता है जिससे आप इसे कभी भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-आपकी खुशियों की दुश्मन बन सकती हैं ये आदतें, आज ही छोड़ दें

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit: FREEPIK

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।