Loose Motion Remedies: लूज मोशन की समस्या को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

लूज मोशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को दवाई की जगह किचन में मौजूद इन चीजों का उपयोग करना चाहिए। 
Updated:- 2022-09-22, 14:17 IST
remedies for loose motion

अक्सर गलत खाने की वजह से लूज मोशन होने लगते हैं। लूज मोशन के दौरान शरीर से सारा पानी निकल जाता है। इसके कारण शरीर में जान नहीं बचती है और कई बार तो उठना भी मुश्किल हो जाता है। ज्यादातर लोग इसके लिए दवाइयां खाते हैं। कई बार इससे भी कोई फायदा नहीं मिलता है।

ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकती हैं। हमारे किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो कई समस्याओं का इलाज है। क्या आप जानना चाहती हैं लूज मोशन से राहत पाने में कौन-सी चीजें हो सकती हैं मददगार? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

लूज मोशन के कारण

  • शरीर में पानी की कमी के कारण लूज मोशन हो लगते हैं।
  • फूड पॉइजनिंग से भी लूज मोशन की समस्या होती है।
  • ऑयली और चटपटा खाने की वजह से भी लूज मोशन हो सकते हैं।
  • शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ने के कारण भी यह समस्या होती है।

नींबू पानी पीएं

is lemon juice cure loose motion
शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। अन्यथा कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए कहा जाता है कि दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। एक तरह से पानी भी हर मर्ज की दवा है।

लूज मोशन की समस्या से परेशान लोगों को पानी पीते रहना चाहिए। यह इस समस्या का रामबाण इलाज है। आप सादा या फिर नींबू पानी भी पी सकती हैं।

यह शरीर में मिनरल्स का उत्पादन करने का काम करते हैं। नमक, चीनी, पानी और नींबू मिलाकर दिन में कम से कम 2-3 बार पीएं। इसके अलावा आप चाहें तो छाछ और फ्रूट जूस का ऑप्शन भी चुन सकती हैं।

अगर आप फ्रूट जूस पीने की सोच रही हैं तो घर पर ही ताजे फलों का जूस निकालें। बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस फायदेमंद नहीं होते हैं, क्योंकि इन्हें प्रीजर्व किया जाता है। इससे जूस के सभी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:डायरिया से निजात पाने के लिए कारगर हैं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

अनार खाएं

is pomegranate good for loose motion
शरीर में खून की कमी होने पर अनार खाने की सलाह दी जाती है। लूज मोशन में तुरंत राहत के लिए आप इसका जूस पी सकती हैं या दाने खा सकती हैं। केवल अनार ही नहीं इसके पत्ते भी बेहद फायदेमंद होते हैं।

इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी उबालना होगा। उबलते पानी में अनार के कुछ पत्ते डाल लें। अब गैस बंद कर दें और पत्तों को भिगने के लिए छोड़ दें। जब पानी का रंग बदल जाएं तब इसे छानकर पी लें। इसके सेवन से लूज मोशन की समस्या कम हो जाती है। (लूज मोशन में क्या न खाएं)

इसे भी पढ़ें:अगर आप भी लूज मोशन से परेशान रहती हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

मखाने

is lotus seed good for loose motion
ड्राई फ्रूट्स सुपरफूड्स होते हैं। इसमें काजू, बादाम और मखाने शामिल हैं। क्या आपने कभी मखाने खाएं हैं? इनका स्वाद बेहद अच्छा होता है। मखाने स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी है। आप इसे अपनी डाइट में अलग-अलग तरीकों से ऐड कर सकती हैं। अगर आप लूज मोशन की समस्या से जूझ रही हैं तो मखाने खाएं। इसके सेवन से आपको राहत पहुंचेगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।