Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

कच्ची हल्दी के हैं अनगिनत फायदे, आप भी जानें

कच्ची हल्दी के कुछ बेहतरीन फायदों को जानने के बाद यक़ीनन इसे डाइट प्लान में शामिल करना पसंद कर सकती हैं।
Updated:- 2021-06-11, 13:37 IST
raw turmeric health benefits tips

कच्ची हल्दी भारतीय घरों में एक अहम् हिस्सा रखती है। इसके उपयोग के बीना कई ऐसी रेसिपीज होती है, जो तैयार हो ही नहीं सकती हैं। यहीं नहीं स्वाद में तड़का लगाने के साथ कई बीमारियों को भी दूर करने के लिए कच्ची हल्दी एक बेस्ट घरेलू उपाय है। आज भी कई महिलाएं खुद को हेल्दी रखने के लिए हल्दी की चाय या फिर दूध में हल्दी मिक्स करके पीना पसंद करती हैं।

एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर कच्ची हल्दी स्वस्थ और फिट रखने के लिए एक बेस्ट दावा के रूप में भी काम करती है। अगर आप कच्ची हल्दी के फायदों के बारे में नहीं जानती हैं, तो आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि, इस आर्टिकल में हम आपको कच्ची हल्दी के कुछ बेहतरीन लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं। यक़ीनन इन लाभों को जानने के बाद आप अपनी डाइट में शामिल करना पसंद कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं।

वजन कम करने के लिए बेस्ट

raw turmeric health benefits inside

आजकल के बदलते लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से हर दस महिलाओं में से दो से तीन महिलाएं बढ़ते हुए वजन से ज़रूर परेशान रहती हैं। अधिक तला हुआ भोजन करना, फ़ास्ट फ़ूड का अधिक सेवन करना आदि कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में सेहत को दुरुस्त रखने से लेकर वजन को काम करने के लिए हल्दी एक बेस्ट घरेलू उपचार हो सकती हैं। इसके सेवन से कमर की चौड़ाई, वजन और बॉडी मास इंडेक्स आसानी से कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:शरीर के लिए बेहद जरूरी है मैंगनीज फूड्स का सेवन, जानें इसके फायदे

गले की खराश के लिए है सही

raw turmeric health benefits inside

किसी भी मौसम में गले की समस्या से परेशान होना आम बात है। हालांकि, ये परेशानी सर्दियों के साथ बदलते मौसम में कुछ अधिक देखी जाती है। ऐसे में गले में खराश की परेशानी को दूर करने के लिए कच्ची हल्दी एक बेहतरीन औषधि के रूप में काम कर सकती हैं। आपने ध्यान दिया होगा कि आज भी कई महिलाएं गर्म दूध में एक से दो चुटकी हल्दी पाउडर मिक्स करके सेवन करती हैं ताकि सेहत के साथ सर्दी-जुकाम या गले की खराश में आराम मिले। ऐसे में इसका इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

त्वचा का रखें ख्याल

raw turmeric health benefits inside

अन्य मौसम के मुकाबले गर्मियों के मौसम में स्किन संबंधी अधिक परेशानी होती है। स्किन पर कभी दाग तो कभी खुजली आदि की समस्या होती रहती हैं। ऐसे में कच्ची हल्दी के सेवन से ये परेशानी आसानी से दूर हो सकती है। एक से दो इंच कच्ची हल्दी में भी भरपूर मात्रा में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो त्वचा से जुडी किसी भी परेशानी को दूर करने के लिए बेस्ट है। इसके सेवन से त्वचा से जुड़ी सूजन की परेशानी भी आसानी से कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें:साधारण दिखाई देने वाले गोटू कोला के पत्तों में मौजूद हैं कई लाभकारी गुण

पाचन के लिए कच्ची हल्दी है फायदेमंद

raw turmeric health benefits inside

गलत खानपान की वजह से सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता है बल्कि इसके साथ-साथ पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है। आपको बता दें कि कच्ची हल्दी में बायोएक्टिव कंपाउंड करक्यूमिन गुण मौजूद होता है, जो पाचन से जुड़ी कोई भी समस्याओं को आसानी से दूर करने के लिए बेस्ट माना जाता है। कच्ची हल्दी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी कई रूप से पाचन की परेशानी से दूर रखता है। इसके अलावा बालों को मजबूत करने के लिए भी कच्ची हल्दी एक बेस्ट घरेलू उपचार हो सकती है।

इन सभी फायदों के अलावा भी कच्ची हल्दी के अनगिनत फायदे हैं। लेकिन, अगर आप पहले से ही किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं, तो इसके सेवन से पहले आपको डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।