herzindagi
image

लो फर्टिलिटी का कर रही हैं सामना? इन सुपरफूड्स से मिलेगा फायदा

लो फर्टिलिटी का सामना करना हर महिला के लिए मुश्किल होता है। इससे मां बनने में दिक्कत आती है। अगर आप भी मां बनने की ख्वाहिश रखती हैं, तो आज से इन फूड्स को डाइट में शामिल करें।
Editorial
Updated:- 2025-03-13, 00:50 IST

मां बनना हर महिला की ख्वाहिश होती है। हालांकि, आजकल कई ऐसी महिलाएं हैं,जो कंसीव करने में नाकाम हो रही हैं। महिलाएं लो फर्टिलिटी का सामना कर रही हैं। ऐसा खराब जीवनशैली और खानपान के कारण हो सकता है। अगर आप फर्टिलिटी को नेचुरली बूस्ट करना चाहती हैं, तो अपनी डाइट में कुछ सुपरफूड्स को शामिल करना जरूरी है।  ये न सिर्फ आपके रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बेहतर बनाएंगे, बल्कि हार्मोन बैलेंस करने और गर्भधारण की संभावना को भी बढ़ाएंगे। आइए जानते हैं वे कौन-कौन से फूड्स हैं, जो आपकी फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

लो फर्टिलिटी को बूस्ट करते हैं ये फूड्स

couple-suffering-from-infertility_

चने में प्रोटीन और फोलेट होता है, जो हेल्दी ओव्यूलेशन और अंडों की गुणवत्ता को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद आयरन, महिला में मां बनने वाले हार्मोन्स को संतुलित रखने में मदद करता है।

नारियल हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करता है,जिससे गर्भधारण की संभावना बढ़ती है। यह सर्वाइकल म्यूकस को बढ़ाता है, जो स्पर्म के लिए अनुकूल माहौल बनाता है।

कद्दू के बीज जिंक का अच्छा स्रोत है,जो अंडों की गुणवत्ता और प्रजनन-तंत्र के लिए बेहद जरूरी है। यह हार्मोन संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें-क्या आपको मालूम है कि चुकंदर वाली छाछ पीने से क्या होता है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Lovneet Batra (@lovneetb)

अनार शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे गर्भाशय तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पहुंचते हैं। यह इम्प्लांटेशन को सपोर्ट करता है और प्रजनन तंत्र को मजबूत बनाता है।

अंजीर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो ओव्यूलेशन को रेगुलेट करने और अंडे की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह पीरियड साइकिल को नियमित करने में भी कारगर होता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, खाएं यह लड्डू

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।