मौसम कोई सा भी हो, महिलाओं में खून की कमी अक्सर बनी रहती है। इसके पीछे का कारण है, घर और बाहर दोनों की देखभाल, हर महीने पीरियड्स का होना। जब शरीर में खून की कमी होगी, तो चक्कर और कमजोरी तो होना लाजमी है। कुछ महिलाओं में ये दिक्कत ज्यादा होती हैंं। खून बढ़ाने के लिए अनार से लेकर चुकंदर सब कुछ ट्राई भी करती हैं, लेकिन खून का लेवल उतना नहीं बढ़ पाता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो हम आपको एक मौसमी फल के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपका ब्लड बन सकता है। हम बात कर रहे हैं फालसे के बारे में। दरअसल फालसे खाने का मेरा पर्सनल एक्सपीरियंस है। मुझे खून की बहुत कमी है और डॉक्टर ने मुझे फालसे खाने की सलाह दी है। तो चलिए जान लेते हैं, यह किस तरह से मददगार साबित हो सकता है।
फालसा खाने से दूर होगी खून की कमी
गहरे बैंगनी रंग का यह छोटा सा फल गर्मियों में कुछ ही दिनों के लिए आता है। इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है। इसके पोषक तत्वों की बात करें तो इसके अंदर आयरन, कैल्शियम, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट की ताकत छिपी होती है।
इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। आयरन रेड ब्लड सेल्स बनाने के लिए जरूरी होता है । जब हीमोग्लोबिन कम हो जाता है, तो शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है, जिससे कमजोरी चक्कर और सांस फूलने जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में फालसा इस कमी को नेचुरली दूर करने में कारगर है।
फालसा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पेट की सफाई में मदद करते हैं। जब आपका पेट ठीक तरह से काम करता है, तो इससे पोषक तत्वों का अवशोषण अच्छा होता है। इस तरह से यह सभी पोषक तत्वों को आपके शरीर में लगने देता है, जिससे कमजोरी थकान और खून की कमी दूर होती है।
इसमें विटामिन सी भी होता है जिस वजह से यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाता है और किसी भी रोग को होने से रोकने में मदद करता है।
- आप फालसे की स्मूदी पी सकते हैं।
- इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं।
- इसकी चटनी बना सकते हैं।
यह भी पढ़े-गर्मियों पिएं यह हेल्दी ड्रिंक, शरीर को मिलेगी ठंडक और लू से भी होगा बचाव
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों