ब‍िस्‍तर पर लेटते ही आ सकती है गहरी नींद, बस खाना शुरू कर दें ये ड्राई फ्रूट्स

आजकल बहुत से लोग रात में अच्छी नींद न आने की समस्या से परेशान हैं। दिनभर की भागदौड़, काम का स्‍ट्रेस और देर रात तक मोबाइल चलाने की आदत का असर सबसे ज्यादा नींद पर ही पड़ता है। ऐसे में कुछ ड्राई फ्रूट्स आपकी मदद कर सकते हैं। साथ ही ब‍िस्‍तर पर लेटते ही आपको नींद आ जाएगी।
Updated:- 2026-06-28, 17:11 IST
best dry fruits for good sleep

आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में ज्‍यादातर लोगों में नींद की समस्‍या देखने को म‍िल रही है। द‍िनभर ऑफ‍िस में लैपटॉप या डेस्‍कटॉप के सामने पूरा समय बीतता है, तो वहीं रात में आकर लोग फाेन चलाने लगते हैं। इससे आंखों को तो नुकसान होता ही है, साथ ही द‍िमाग पर भी बुरा असर पड़ता है। जब तक आपका द‍िमाग एक्‍ट‍िव रहता है तो आपको नींद नहीं आ सकती है। कई बार तो रातें करवटें बदलते हुए बीत जाती है।

ऐसे में वे जल्‍दी नींद लाने के ल‍िए कई तरीके अपनाते हैं। कई लोग तो स्‍लीप‍िंग प‍िल्‍स भी लेते हैं, लेकिन आपको बता दें कि अच्छी नींद सिर्फ दवाओं या घरेलू नुस्खों से ही नहीं आती। आपको अपने डाइट और रूटीन पर भी पूरा ध्‍यान देने की जरूरत होती है। डॉ. सुमोल रत्‍न (अस‍िस्‍टेंट प्रोफेसर, ड‍िपार्टमेंट ऑफ मेड‍िस‍िन, NIIMS मेड‍िकल कॉलेज एंड हॉस्‍प‍िटल, ग्रेटर नोएडा) ने कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में जानकारी दी है जो नींद लाने में मददगार हैं। साथ ही उन्‍होंने अपने रूटीन में बदलाव करने को भी कहा है। आइए जानते हैं-

बादाम

अच्छी नींद के लिए बादाम की ग‍िनती सबसे ज्यादा फायदेमंद ड्राई फ्रूट्स में होती है। इसमें मैग्नीशियम और प्रोटीन अच्छी मात्रा पाई जाती है। मैग्नीशियम से मसल्‍स को आराम म‍िलता है। वहीं, प्रोटीन शरीर को रिलैक्स फील कराता है। रात को सोने से पहले 4 से 5 भीगे हुए बादाम खा सकती हैं। इससे शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है और नींद की क्‍वाल‍िटी भी अच्छी हो सकती है।

best dry fruits for good sleep (1)

अखरोट

अगर आप नींद को बेहतर बनाना चाहती हैं, तो अखरोट भी अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और मेलाटोनिन पाए जाते हैं। मेलाटोनिन एक ऐसा हार्मोन है जो शरीर की स्लीप साइकिल को बेहतर करता है। रोजाना 2 से 3 अखरोट खा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- AC में लेटने के बाद रातभर बदलती हैं करवटें, ओढ़ने के लिए चुनें ये 3 चादरें; आएगी सुकूनभरी नींद

पिस्ता

पिस्ता सिर्फ स्वाद में ही अच्छा नहीं होता, बल्कि इसमें विटामिन बी6 और मैग्नीशियम भी पाया जाता है। ये दोनों ही शरीर में नींद से जुड़े हार्मोन के प्रोडक्‍शन में मदद करने का काम करते हैं। अगर आप रात में थोड़ी भूख लगती है तो कम मात्रा में पिस्ता खा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Dry Throat: सोते समय रोज सूख जाता है गला और खुल जाती है नींद, एक्सपर्ट से जानें कारण और उपाय

काजू

काजू में ऐसे कई पोषक तत्‍व पाए जाते हैं जो मन को शांत करते हैं। हालांकि काजू में फैट थोड़ी ज्‍यादा होती है इसल‍िए इसे सीमि‍त मात्रा में ही लें। रात में 2 से 4 काजू ही खाएं।

best dry fruits for good sleep (2)

गुनगुने दूध के साथ करें सेवन

अगर आप रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध के साथ कुछ बादाम या अखरोट खाती हैं, तो इससे आपको नींद आ सकती है।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं जब आप 12 की जगह 10 बजे सोती हैं तो शरीर में क्या बदलाव आते हैं?

ये आदतें भी अपनाएं

डॉक्‍टर ने बताया क‍ि स‍िर्फ ड्राई फ्रूट्स खाने से ही नींद की समस्या दूर नहीं हो जाती है। अच्छी नींद के लिए कुछ और आदतों पर भी ध्यान देना चाहिए। जैसे-

  • सोने से एक घंटे पहले मोबाइल और टीवी न देखें।
  • रोज एक फ‍िक्‍स्‍ड समय पर सोने और उठने की कोशिश करें।
  • शाम के बाद चाय या कॉफी न प‍िएं।
  • वर्कआउट जरूर करें।

कब लें डॉक्टर की सलाह?

अगर कई हफ्तों या महीनों से लगातार नींद न आने की समस्या बनी हुई है, तो इसे इग्‍नोर नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी सोते समय सिर के पास रखती हैं घड़ी? आज ही बदल दें अपनी ये आदत; हो सकते हैं 4 बड़े नुकसान

तो अगर आपको भी नींद की समस्‍या है तो आप ये ड्राई फ्रूट्स सीमि‍त मात्रा में खा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।