Dry Throat: सोते समय रोज सूख जाता है गला और खुल जाती है नींद, एक्सपर्ट से जानें कारण और उपाय

गले में होने वाली खराश या गले का सूखना आपकी नींद खराब कर सकता है। कई बार सर्दियों में तो कभी-कभी मौसम बदलने पर ऐसा होता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यूं तो अगर आपका गला खराब है, तो दिन में भी आपको दिक्कत महसूस होगी, लेकिन खासतौर पर रात में ये बहुत परेशान करता है। अक्सर लोग इसे सिर्फ सर्दी-जुकाम से जोड़कर देखते हैं, लेकिन सिर्फ ऐसा नहीं है। ऐसा और भी कई वजहों के चलते हो सकता है। ऐसे में आपको इसके कारण और दूर करने के उपाय समझने की जरूरत है। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. Avvaru Satya kiran, Senior Consultant ENT and Head & Neck Surgeon, Cochlear Implant Surgeon & Skull Base Surgeon at Yashoda Hospitals,Hyderabad जानकारी दे रहे हैं।
सोते वक्त क्यों सूख जाता है गला?
- एक्सपर्ट का कहना है कि सोते वक्त सूखा और खराश भरा गला आपकी नींद में कई बार खलल डाल सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। नींद के दौरान लार का कम बनना रात में गले के सूखेपन का कारण है, जिसे जेरोस्टोमिया (रात में मुंह सूखना) भी कहा जाता है। मुंह से सांस लेना, डिहाइड्रेशन, दवाओं या खराब वातावरण के कारण ऐसा हो सकता है।
- कई बार कुछ एलर्जी की वजह से भी ऐसा हो सकता है, तो साइनस में भी लोगों की ये परेशानी हो सकती है। इसके अलावा एसिड रिफ्लक्स, जिसमें पेट का एसिड गले तक पहुंचकर जलन पैदा करता है, उसकी वजह से भी सोते वक्त गला सूख जाता है।
- कई बार एसी की तेज हवा या मौसम में अचानक होने वाले बदलाव भी इसका कारण बनते हैं। इसके अलावा, जो लोग पानी कम पीते हैं या तला-भुना अधिक खाते हैं, उनके साथ भी ये दिक्कत हो सकती है।
- अगर लंबे समय तक आपको ये परेशानी रहती है, तो इसकी वजह से दांत से जुड़ी दिक्कतों का खतरा बढ़ सकता है, गले में इंफेक्शन हो सकता है और नींद आने में मुश्किल होने लगती है, इसलिए इसे नजरअंदाज न करें।
यह भी पढ़ें- Sound Sleep: नींद आने में होती है मुश्किल? सोने से पहले पिएं यह चाय
सोते वक्त गला सूख जाए तो क्या करें?
- आप कुछ आसान तरीकों से इससे राहत पा सकती हैं।
- सबसे पहले दिनभर में 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं।
- पानी 7 बजे से पहले ज्यादा पिएं ताकि रात में बार-बार यूरिन पास करने के लिए न जाना पड़े।
- एसिड रिफ्लक्स को कम करने और ब्रीदिंग को आसान बनाने के लिए आप सिर के नीचे एक अतिरिक्त तकिया लगा सकती हैं।
- शहद और नींबू को हल्के गुनगुने पानी में डालकर पीना भी फायदेमं रहेगा। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।
- डिनर के बाद एल्कोहल, कैफीन और मसालेदार खाने को अवॉइड करें। इससे शरीर डिहाइड्रेट होता है।
यह भी पढ़ें- रात को बिस्तर पर जाने से पहले इन 2 अंगों पर लगाएं तेल और फिर देखें कमाल
यह है एक्सपर्ट की राय
अगर सोते समय आपका गला सूख जाता है और नींद खुल जाती है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।