आपको उम्र से बूढ़ा दिखा सकती है शरीर में इन न्यूट्रिएंट्स की कमी

क्या आप 35 की उम्र में 40 की नजर आती हैं?
क्या उम्र से पहले आपके चेहरे पर एजिंग के साइन्स नजर आने लगे हैं?
क्या महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बावजूद भी आप उम्र से अधिक दिखने लगी हैं?
बता दें कि इसके पीछे शरीर में कुछ जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है। जी हां, सेहतमंद रहने के लिए, शरीर में जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स, न्यूट्रिएंट्स और हार्मोन्स का सही लेवल जरूरी है। शरीर में कुछ जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी, आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। उम्र से कम दिखने के लिए, कुछ न्यूट्रिएंट्स का शरीर में सही मात्रा में होना बहुत जरूरी है। इन न्यूट्रिएंट्स की कमी, आपको उम्र से बूढ़ा दिखा सकती हैं। चलिए, बताते हैं कि कौन-से हैं ये न्यूट्रिएंट्स? इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
उम्र से बूढ़ा दिखा सकती है शरीर में इन न्यूट्रिएंट्स की कमी (Which vitamin deficiency makes you look older)

- शरीर में ओमेगा-3 की कमी, स्किन इंफ्लेमेशन का कारण बनती है। इसके कारण, स्किन डैमेज होने लगती है।
- अगर आपको शरीर में जिंक की कमी है, तो इससे ऑयल प्रोडक्शन पर असर पड़ सकता है और स्किन का ग्लो कम होता है।
- स्किन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स से बचाने के लिए, विटामिन-ई एक कवच की तरह काम करता है। इसकी कमी होने पर एजिंग के साइन्स जल्दी नजर आते हैं।
- विटामिन-सी कोलेजन प्रोडक्शन को बूस्ट करने के लिए जरूरी होता है। यह फाइन लाइन्स और एजिंग के बाकी साइन्स को भी कम करता है।
- विटामिन-ए की कमी चेहरे पर झुर्रियों का कारण बन सकती है। इसकी वजह से स्किन हेल्थ भी खराब होने लगती है।
- यूवी डैमेज और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, चेहरे को बूढ़ा बना सकता है। शरीर में सेलेनियम का लेवल कम होने पर, स्किन, यूवी डैमेज और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ नहीं पाती है।

- विटामिन-डी की कमी होने पर सेल्स की ग्रोथ पर असर होता है और स्किन रिपेयर नहीं हो पाती है।
- विटामिन-के का लेवल कम होने पर ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं होता है और स्किन अपना लचीलापन खोने लगती है।
- हेल्दी स्किन और सेल्स ग्रोथ के लिए, बायोटिन का लेवल सही होना चाहिए।
- स्किन में कोलेजन प्रोडक्शन और टिश्यूज को हेल्दी रखने के लिए, सिलिका बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें- Anti Ageing Habits: उम्र से 10 साल जवां दिखने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें
उम्र से जवां नजर आने के लिए, शरीर में इन न्यूट्रिएंट्स की कमी न होने दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- Anti Ageing: बढ़ती उम्र आपको छू भी नहीं पाएगी, इन 3 आदतों को आज ही छोड़े
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।