Fri Oct 9, 2026 | Updated 05:09 PM IST

नवरात्रि के व्रत में रोजाना कुट्टू के आटे की पूरी-पकौड़ी खाना सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानें कितनी मात्रा है सही?

नवरात्रि के व्रत में अक्सर कम कुट्टू के आटे की पकौड़ी या पूरी बहुत चाव से खाते हैं। क्या आपको पता है कि रोजाना ऐसा करने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है? चलिए डाइटिशियन से जानते हैं रोजाना इसे कितनी मात्रा में खाना सही है?
Updated:- 2026-10-09, 15:41 IST
navratri fasting eating kuttu puri pakodi daily health effects right quantity

शारदीय नवरात्रि बस शुरू होने वाली है। इन 9 दिनों में भक्त पूरे श्रद्धा भाव से दुर्गा मां के नौ रूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। व्रत का खान-पान हमारी रेगुलर डाइट से काफी अलग होता है। ऐसे में ये नौ दिन शरीर को डिटॉक्स करने का एक तरीका भी हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप इन दिनों में ज्यादा तला-भुना या मीठा खाएंगी, तो इससे सेहत बिगड़ भी सकती हैं। नवरात्रि में कुट्टू के आटे की पूरी और पकौड़ी लगभग सभी घरों में बनती है और सभी इसे बहुत चाव से खाते हैं।

कुट्टू का आटा एक खास फल के पौधे से तैयार होता है और इसलिए इसे फलाहार माना जाता है। इसे खाने के कई फायदे भी होते हैं, लेकिन अगर आप इन नौ दिनों में रोजाना कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी, पूरी या अन्य चीजें खाते हैं, तो इससे सेहत बिगड़ सकती है। चलिए डाइटिशियन से समझते हैं कि इसे रोजाना कितनी मात्रा में और किस तरह डाइट में शामिल किया जा सकता है? इस बारे में Swetha. A, Deputy Chief Dietitian, Yashoda Hospitals, Secunderabad जानकारी दे रही हैं।

कुट्टू के आटे के फायदे

कुट्टू का आटा नुकसानदेह नहीं होता है, बल्कि यह गुणों से भरपूर होता है। अगर आप इसे सही मात्रा और सही तरीके से खाएं, तो इससे सेहत को फायदा पहुंचता है।

  • कुट्टू का आटा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
  • इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है। ऐसे में यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
  • इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे मिनरल्स होते हैं। यह बोन हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
  • इससे कब्ज दूर हो सकती है। यह गट हेल्थ को बेहतर बनाता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और हार्ट हेल्थ को फायदा पहुंचाते हैं।

navratri diet kuttu

क्या नवरात्रि में रोजाना कुट्टू की पूरी और पकौड़ी खाना सही है?

कुट्टू फाइबर और मिनरल्स से भरपूर, पौष्टिक और ग्लूटेन-फ्री आटा है, लेकिन नवरात्रि के दौरान रोजाना कुट्टू की पूरी और पकौड़े खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। पूरी और पकौड़ी को हम डीप-फ्राई करते हैं, जिससे इनमें तेल ज्यादा अब्जॉर्ब होता है। इसे खाने से एसिडिटी, पेट फूलना, अपच और सुस्ती हो सकती है। ज्यादा खाने से पेट में तकलीफ भी हो सकती है, खासकर उन लोगों को जिन्हें इरिटेबल बाउल सिंड्रोम या किडनी से जुड़ी दिक्कतें हैं।

नवरात्रि के व्रत में कुट्टू के आटे की कितनी मात्रा सही?

हेल्दी तरीके से नवरात्रि का व्रत रखने के लिए, नौ दिनों के दौरान कुट्टू से बनी तली हुई चीजें दो-तीन बार ही खाएं। कुट्टू की रोटी, भाप में पकी या उबली हुई व्रत वाली सब्जियां, फल, नट्स और छाछ जैसे हेल्दी विकल्प चुनें। नारियल पानी, नींबू पानी या हर्बल चाय पीकर शरीर में पानी की कमी न होने दें।
सही मात्रा: एक बार में एक-दो छोटी पूरी या चार-पांच पकौड़े खाएं, रोज नहीं। पाचन में मदद के लिए फाइबर से भरपूर सलाद या दही के साथ खाएं। अगर आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या पाचन से जुड़ी कोई समस्या है, तो व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि व्रत में भूल से भी न करें ये 3 काम, नहीं तो हो जाएंगी बीमार

1 (38)

नवरात्रि व्रत में इन हेल्दी चीजों को करें डाइट में शामिल

  • देसी घी में भूनकर मखाने या मूंगफली खाएं।
  • उबली हुई शकरकंद खाएं।
  • फलों को डाइट का हिस्सा बनाएं ताकि पेट भरा हुआ रहे और कमजोरी महसूस न हो।
  • आप नट्स और सीड्स खा सकती हैं। ड्राईफ्रूट शेक भी एक अच्छा ऑप्शन है।


यह भी पढ़ें- Navratri Fasting: नवरात्रि में 9 दिन रख रही हैं व्रत? जरूर खाएं ये चीजें, ताकि शरीर में न हो जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं, हेल्दी खान-पान और मेंटल हेल्थ के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

FAQ
व्रत में कौन सा आटा खाना चाहिए?
व्रत में आप कुट्टू, राजगिरा और सिंघाड़े का आटा खा सकती हैं। ये सभी गुणों से भरपूर होते हैं। हालांकि, इन्हें खाने की सही मात्रा और तरीका बहुत जरूरी है।
क्या कुट्टू के आटे से वजन बढ़ता है?
नहीं, कुट्टू का आटा (Buckwheat Flour) खाने से वजन नहीं बढ़ता है, बल्कि यह वजन को नियंत्रित करने (वजन घटाने) में मदद करता है।
कुट्टू की तासीर कैसी होती है?
कुट्टू के आटे की तासीर गर्म होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।