Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:37 AM IST

45 की उम्र के बाद महिलाओं को जरूर पीनी चाहिए इन दो हर्ब्स की चाय

45 की उम्र के बाद सेहतमंद रहने और एजिंग के साइन्स को कम करने के लिए, कुछ खास चीजें कारगर हैं। एक्सपर्ट की बताई ये 2 चाय आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-05-15, 19:18 IST
healthy tea for women over

महिलाओं को अपनी सेहत का खासा ख्याल रखना चाहिए। उम्र के अलग-अलग पड़ावों पर होने वाले हार्मोनल बदलावों का, महिलाओं के शरीर पर काफी असर होता है। शरीर में होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव के चलते, महिलाओं की मेंटल और फिजिकल हेल्थ प्रभावित होती है। इसलिए, उम्र के अलग-अलग पड़ावों पर सेहतमंद रहने के लिए, महिलाओं को डाइट और रूटीन में कुछ खास बदलाव करने चाहिए। कई हर्ब्स भी महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। 45 की उम्र के बाद सेहतमंद रहने और एजिंग के साइन्स को कम करने के लिए, कुछ खास चीजें कारगर हैं। एक्सपर्ट की बताए इन 2 हर्ब्स की चाय, डाइट में जरूर शामिल करें। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

महिलाओं के लिए फायदेमंद है शतावरी की चाय

shatavari tea for women health

  • महिलाओं के लिए शतावरी बहुत फायदेमंद है और इसमें महिलाओं की कई बीमारियों का इलाज छिपा है।
  • शतावरी हर्ब, हार्मोन्स को बैलेंस करने का काम करता है।
  • इससे मेनोपॉज के लक्षण भी कम होते हैं।
  • इसे फर्टाइल एज में भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
  • यह महिलाओं की फर्टिलिटी सुधारने में कारगर है।
  • इससे डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों से भी राहत मिलती है।
  • इस चाय से दिमाग और शरीर रिलेक्स होता है और कमजोरी दूर होती है।

45 के बाद महिलाएं जरूर पिएं मोरिंगा की चाय

moring tea for women health

  • मोरिंगा एक सुपरफूड है। इसे यूं तो हर उम्र की महिलाओं को डाइट में शामिल करना चाहिए। लेकिन, खासकर, 40-45 की उम्र में इसे जरूर खाना चाहिए।
  • इसका सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। इसकी चाय भी बेहद फायदेमंद होती है।
  • इसमें आयरन, कैल्शियम और अन्य कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं।
  • यह चाय मेटाबॉलिज्म को सुधारती है। साथ ही, स्ट्रेस, एंग्जायटी और मूड स्विंग्स को भी कम करती है।
  • यह एजिंग के साइन्स को भी कम करती है।
  • यह चाय, 45 की उम्र के बाद होने वाले जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए भी बेहद फायदेमंद है।  

यह भी पढ़ें- महिलाओं के लिए रामबाण है ये जादुई चाय, रोजाना पीने से 40 की उम्र में भी 30 की दिखेंगी

45 से अधिक उम्र की महिलाएं, इन 2 चाय को डाइट में जरूर शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें-  Period Pain: चुटकियों में दूर होगा पीरियड का दर्द, पिएं यह आयुर्वेदिक चाय

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।