मानसून में रखें अपनी सेहत का ध्यान और किचन में इन फल और सब्जियों को करें शामिल

मौसम के बदलाव के साथ अपने भोजन में बदलाव लाना ज़रूरी होता है। खासकर बरसात के मौसम में आहार का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी होता है, क्यूंकि इस मौसम में भारी बारिश के कारण कई फलों और सब्जियों में कीड़े लग जाते हैं, जो हेल्थ के लिए काफी नुकसानदेह होता है। बाजार में तरह-तरह के फल और सब्जियां खाने के लिए मिलती है, लेकिन हर फल-सब्जी खाना ही है ये ज़रूरी नहीं। इस मौसम में अधिकतर बीमारियां या इंफेक्शन पेट से जुड़े होते हैं जैसे-फूड प्वाइजनिंग और डायरिया। आज इस लेख में मैं आपको कुछ फल और सब्जियों के बारे में बताने जा रहा हूं जिसे आप आहार में शामिल कर सकती हैं।
करेला-
अब आप सोचेंगे कि सबसे पहले ऐसी सज्बी का नाम बता दिया जिसे खाने के बारे में मैं सोच ही नहीं सकती। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सब्जी में विटामिन C मौजूद होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मदद करता है और अन्य कई बीमारियों से भी दूर रखता है।
इसे भी पढ़ें: ये 4 फूड्स डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाने में कर सकते हैं आपकी मदद
लौकी-
लौकी सेहतमंद सब्जियों में से एक है। इसमें आयरन और विटामिन C होता है जो हेल्थ के लिए सही होता है। लौकी खाने से वजन भी तेजी से कम होता है। डायबिटीज रोगियों के लिए लौकी को सही माना जाता है। यूरिन और लिवर की समस्या के लिए भी लौकी को सही माना जाता है। तो अगली बार जब आप फल और सब्जी खरीदने के लिए घर से निकले तो इसको ज़रूर खरीदें।
परवल-
इस मौसम में परवल आसानी से बाज़ार में मिल जाते हैं। शायद आप नहीं जानती होंगी कि परवल में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ए और सी अधिक मात्रा में होते हैं, जिससे हमारा इम्यून सिस्टम मज़बूत बनता है। इसे भी आप सब्जी में शामिल कर सकती हैं।
जामुन-
जामुन गर्मी और मानसून के सीजन में खूब पसंद किया जाता है। इसे खाने से कई रोग ख़त्म हो जाते हैं। जामुन में कार्बोहाइड्रेट, मिनरल, कैल्शियम, विटामिन ए, बी, और गैलिए एसिड भरपूर मात्रा में होता है। यह डायबिटीज और इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाने में काम आता है।
इसे भी पढ़ें: विटामिन्स की कमी से भी हो सकते हैं चेहरे पर दाग-धब्बे, इन 5 फूड्स को करें डाइट शामिल
भिंडी
भिंडी की सब्जी सिर्फ खाने में ही टेस्टी नहीं होती, बल्कि हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है। भिंडी कोलेस्ट्रॉल स्तर को घटाने में काफी मदद करती है। इसमें मिलने वाले मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम और कॉपर हमें कई तरह की बीमारियों से भी दूर रखते हैं। भिंडी पाचन शक्ति को भी सही रखती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@washingtonpost.com,shopify.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।