कब्ज आज के दौर में एक बेहद आम स्वास्थ्य समस्या बन गई है जो कि खराब खानपान और खराब जीवनशैली के कारण होता है। यह एक ऐसी स्थिति है जब व्यक्ति मल त्यागने में असमर्थ हो जाता है। यह स्थिति व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। इसके कारण सिर में दर्द, पेट में ऐंठन, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो जाती है। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं और सारे उपाय आजमाने के बाद भी आपको फायदा नहीं हो रहा है तो आपको मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
अब आप सोच रहे होंगे कि मैग्नीशियम का कब्ज से क्या लेना देना है तो हम आपको इस बारे इस आर्टिकल में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। इस बारे में एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने पोस्ट साझा कर जानकारी दी है। आइए जानते हैं।
एक्सपर्ट बताती हैं कि मैग्नीशियम हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों को नियंत्रित करता है। जब शरीर में मैग्नीशियम की कमी होती है तो यह आंतों की कार्यप्रणाली को भी प्रभावित कर सकता है,जिससे कब्ज की समस्या बढ़ जाती है मैग्नीशियम आंतों में पानी की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है जो आंतो की गति को नियंत्रित करने के लिए जरूरी है। पानी की कमी से आंतों में सूखापन बढ़ जाता है, जल से मल त्याग में कठिनाई हो सकती है। ऐसे में आप मैग्नीशियम रिच फूड खाकर बोवेल मूवमेंट को सुचारू कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-सोने से 30 मिनट पहले पिएं यह ड्रिंक, इन 3 समस्याओं में मिलेगा आराम
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें-Sound Sleep: नींद आने में होती है मुश्किल? सोने से पहले पिएं यह चाय
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।