गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए रोज पिएं यह हेल्दी ड्रिंक

हम सभी सेहतमंद रहना चाहते हैं लेकिन अक्सर सही जानकारी के अभाव में हम अपनी सेहत खराब कर बैठते हैं। मसलन, मौसम और उम्र के हिसाब से डाइट न लेना बीमार होने का मुख्य कारण है। सर्दियों में ठंड से बचकर रहने और शरीर को गर्म रखने वाली चीजों को खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देने वाली चीजें खानी चाहिए। इससे पेट में गर्मी नहीं होती है, शरीर अंदर से ठंडा व हाइड्रेट रहता है। साथ ही, तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच सेहत भी दुरुस्त रहती है। यहां हम आपको एक ऐसी ही हेल्दी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो गर्मियों में सेहतमंद रहने में आपकी मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
गोंद कतीरा, नींबू और पुदीने की पत्तियों से बनाएं हेल्दी ड्रिंक (What are the benefits of Gond Katira with lemon water)

- पुदीने की पत्तियों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह इंफ्लेमेशन को कम कर, डाइजेशन को सुधारता है।
- नींबू में विटामिन-सी होता है। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
- नींबू इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।
- चिया सीड्स में डाइटरी फाइबर होते हैं। इससे कब्ज दूर होती है और पेट भरा हुआ महसूस होता है।
- गोंद कतीरा, हीट स्ट्रोक से बचाता है। यह प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडक देता है और इससे बॉडी डिटॉक्स होती है।
- यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और डाइजेशन के लिए भी अच्छा होता है।
समर डिटॉक्स ड्रिंक कैसे तैयार करें? (Which are best summer drinks)

सामग्री
- नींबू- 1
- पुदीने की पत्तियां- मुट्ठी भर
- चिया सीड्स- 1 टीस्पून भीगे हुए
- गोंद कतीरा- 1 टेबलस्पून
- पानी- 1 लीटर
विधि
- 1 गिलास पानी में गोंद कतीरे के 2 टुकड़े डालें।
- अब इसे 4-5 घंटे भिगोकर छोड़ दें।
- अब गिलास जार में गोंद कतीरा जेल डालें और पुदीने की पत्तियां, कटे हुए नींबू व चिया सीड्स डालें।
- इसे आधे घंटे के लिए इंफ्यूज होने को छोड़ दें।
- इसे पूरा दिन पिएं।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में लू से बचना हो तो जरूर पिएं ये हेल्दी और टेस्टी जूस
गोंद कतीरा से बनने वाली यह ड्रिंक शरीर को अंदर से ठंडक देती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।