Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:07 AM IST

दुनिया की ये पांच फिश मानी जाती हैं सबसे हेल्दी

मछली का सेवन सेहत के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो दिल से लेकर दिमाग तक के लिए अच्छे माने जाते हैं। हालांकि, यह भी जानना चाहिए कि किस मछली का सेवन सबसे अच्छा है।
Updated:- 2023-01-29, 13:00 IST
healthy fish of world

नॉन-वेज लवर अपनी डाइट में फिश को शामिल करना काफी पसंद करते हैं। इसे दुनिया के सबसे हेल्दी फूड में से एक माना जाता है। फिश में कई तरह के महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे ओमेगा -3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन डी और बी 2 आदि पाए जाते हैं। इतना ही नहीं, यह कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, जिंक, आयोडीन, मैग्नीशियम और पोटेशियम का भी एक अच्छा स्त्रोत है। इसलिए, इसे डाइट में शामिल करना यकीनन एक अच्छा विचार है।

हालांकि, जब बात मछली के सेवन की होती है तो सॉल्मन से लेकर कोड, टूना, सार्डिन आदि कई ऑप्शन होते हैं। ऐसे में यह समझ में नहीं आता है कि किस मछली का सेवन करना सबसे अधिक अच्छा माना जाता है।

हो सकता है कि आप भी अक्सर इस बात पर ध्यान ना देती हों या फिर इसे लेकर कशमकश में रहती हों। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही फिश के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन करना सेहत के लिए बेहद अच्छा माना जाता है-

अल्बाकोर टूना

tuna fish

कई टूना में पारा काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। लेकिन अल्बाकोर टूना व्हाइट टूना का एक प्रकार है। इनमें ना केवल ओमेगा-3 काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इन मछलियों में बहुत कम पारा और प्रदूषक रेटिंग भी काफी कम होती है। ऐसे में अल्बाकोर टूना को डाइट में शामिल करना एक अच्छा विचार हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: मछली खाना हेल्थ के लिए क्यों है ज़रूरी, आप भी जानें

सॉल्मन

solman fish

सॉल्मन बेहद ही वर्सेटाइल है और इसे ओमेगा-3 फैटी एसिडके सबसे अच्छे स्रोतों में से एक माना जाता है। चूंकि, शरीर इस फैटी एसिड को खुद नहीं बना सकता, इसलिए इसे आहार के माध्यम से प्राप्त किया जाना चाहिए। इसके अलावा, साल्मन में प्रोटीन भी काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इनमें भी वाइल्ड सॉल्मन काफी अच्छी मानी जाती है, क्योंकि इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड की उच्च मात्रा होती है।

इसे जरूर पढ़ें: चलिए जानते हैं सालमन मछली और इसके कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में

मैकेरल

which is healthy fish

मैकेरल एक ऐसी फिश है, जो हेल्दी फैट्स, वसा, प्रोटीन और सेलेनियम से भरपूर होता है। इसलिए इसे हेल्दी इम्युन सिस्टम और थायरॉयड फ़ंक्शन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप ताजा, डिब्बाबंद या स्मोक्ड मैकेरल खरीद सकती हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि स्मोक्ड मैकेरल में नाइट्रेट कंटेंट होता है और इसलिए इनका अधिक सेवन करना आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।

कॉड

कॉड एक सबसे हेल्दी व्हाइट फिश है। इसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है, जबकि फैट कम होता है। इतना ही नहीं, यह विटामिन बी 12 का एक अच्छा स्रोत है। जिसके कारण यह आपको एनर्जी देता है और नर्वस सिस्टम को सपोर्ट करने के साथ-साथ डिप्रेशन से लड़ने में कारगर है। आप चाहे तो फ्रोजन कॉड को भी खरीद सकती है।

ट्राउट

know about healthy fish

ट्राउट मीठे पानी की नदियों और तटीय क्षेत्रों दोनों में पाई जाती है। यह कॉड की तरह विटामिन बी12 का एक अच्छा स्रोत है, लेकिन यह आपको विटामिन डी भी प्रदान करती है। केवल 150 ग्राम पकी हुई ट्राउट विटामिन डी की एक दिन की जरूरत को पूरा करती है। यह एक ऑयली फिश भी है, इसलिए इसमें सभी महत्वपूर्ण ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं।

तो अब आप भी इन फिश का सेवन करें और अपनी हेल्थ का अधिक बेहतर तरीके से ख्याल रखें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।