herzindagi
image

कब्ज को दूर भगाने के लिए इन 3 चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा

कब्ज एक आम समस्या है, लेकिन काफी ज्यादा परेशान करती है।अगर आप भी कब्ज को दूर करना चाहती हैं, तो आपको ये 3 चीजों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-05-26, 16:09 IST

आजकल के बदलते खानपान के चलते कब्ज की समस्या आम हो गई है। अधिकतर लोग पेट फूलना, अपच, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियों से जूझते हैं। अक्सर इससे निपटने के लिए लोग एसिडिटी की दवा ले लेते हैं। लेकिन आप को अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको कुछ नेचुरल उपाय बता रहे हैं, जो आपको इससे निपटने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में। डाइट एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने इस बारे में जानकारी साझा की है।

कब्ज दूर भगाने के लिए इन 3 चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nutrition.by.Lovneet (@nutrition.by.lovneet)

आपको कीवी का सेवन करना चाहिए। छोटा सा दिखने वाला कीवी फल कब्ज के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें एक्टिनिडिन नाम का एक खास डाइजेस्टिव एंजाइम होता है। कीवी मल की स्थिरता को सुधारता है और पाचन क्रिया को तेज करता है। यह आपके पेट को साफ रखने में प्रभावी है।

बेल फल, जिसे एप्पल वुड भी कहा जाता है। यह हमेशा से ही भारतीय घरों में खाया जाता है। यह अपनी हल्की रेचक गुणों के लिए जाना जाता है, जो नेचुरल रूप से कब्ज को कम करने में सहायक है। इसमें फाइबर भी होता है, जो मल त्याग को बढ़ावा देता है, जिससे कब्ज से धीरे-धीरे राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें-इन महिलाओं की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है हरा धनिया, डाइट से रखें दूर

KABZ KA ILAJ

पका हुआ पपीता खाने से भी आपकी समस्या का हल हो सकता है। इसमें पपेन होता है, जो की एक शक्तिशाली एंजाइम है।  यह भोजन को तोड़ने में मदद करता है, जिससे पाचन क्रिया सुचारू होती है। यह मल त्याग को नियमित करने में भी सहायक है। शाम के नाश्ते के रूप में पपीता शामिल करने से सुबह मल त्याग आसान हो सकता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-राजमा और छोले खाने से नहीं बनेगी पेट में गैस, अपना लीजिए कुछ आसान उपाय

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।