सर्दियों में शरीर रहेगा गर्म, खाएं यह लड्डू

साड़ियों का मौसम आते ही शरीर को गर्माहट की जरूरत महसूस होती है। शरीर को बाहर से गर्म रखने के लिए आप शॉल, स्वेटर की लेयर तो पहन लेते हैं लेकिन इससे शरीर को अंदर से गर्माहट नहीं मिलती है। अगर आप चाहते हैं कि आप का शरीर गर्म रहे और इम्यूनिटी मजबूत रहे तो हम आपको एक खास तरह के लड्डू की जानकारी दे रहे हैं, जिससे न सिर्फ शरीर को अंदर से तो गर्माहट मिलेगी बल्कि ओवर ऑल हेल्थ को फायदा पहुंचेगा और तो और इसका स्वाद भी शानदार होगा। चलिए जान लेते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट नवनीत बत्रा जी से
खजूर के लड्डू से शरीर में बनी रहेगी गर्माहट
सामग्री
- एक कटोरा खजूर: ( बीज निकालकर कटे हुए)
- आधा कप: काजू, बादाम, पिस्ता, तिल और कद्दू के बीज
- घी:1/4 कप
- आधा छोटा चम्मच: इलायची पाउडर
- 2 से 3 बड़े चम्मच: नारियल का बूरा
विधि
- सबसे पहले एक ब्लेंडर में बीज निकाला हुआ खजूर डालें और उसे ब्लेंड कर लें।
- अब दूसरी तरफ एक कड़ाही गैस पर चढ़ाएं और इसमें घी डाल कर गर्म करें।
- अब बारी बारी से सभी ड्राई फ्रूट्स को डाल दें,
- इसमें नारियल का बुरादा भी डाल दें।
- अच्छी तरह से खूब पकाएं।
- आखिर में खजूर का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से चलाएं।
- ध्यान रहे मिश्रण कड़ाही में ना सटे।
- जब खूब भून लें तो ऊपर से तिल डालकर एक बार और चलाएं।
- मिश्रण को ठंडा होने दें,ध्यान रहे कि पूरी तरह से मिश्रण ठंडा ना हो
- अब लड्डू को बांधना शुरू कर दें।
यह भी पढ़ें-पेट की जिद्दी चर्बी कम कर सकती है यह पीली ड्रिंक
लड्डू के फायदे?
- खजूर के लड्डू खाने के फायदे यह है कि इसकी तासीर गर्म होती है। इस वजह से यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है।
- इस लड्डू में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।
- जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
- इस लड्डू में नेचुरल मिठास होती है जिसे खाने से आप को एनर्जी मिलती है।
- आयरन की कमी दूर होती है।
- इसके अलावा यह पाचन तंत्र को भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
- खजूर में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे दिल की सेहत बनी रहती है।
यह भी पढ़ें-अदरक की चाय या ग्रीन टी, जानिए वेट लॉस के लिए क्या है बेस्ट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।