Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:40 AM IST

पीरियड्स में कितने ब्लड क्लॉट आना नॉर्मल है?

पीरियड्स में महिलाओं को ब्लड के साथ जेली जैसे ब्लड क्लॉट्स भी आते हैं। इसकी वजह से तेज दर्द भी होता है। पीरियड्स में कितने ब्लड क्लॉट आना नॉर्मल है, इस बारे में एक्सपर्ट से समझते हैं।  
Updated:- 2024-11-19, 17:35 IST
image

क्या आपको पीरियड्स के दिनों में हर महीने ब्लड क्लॉट्स आते हैं?

क्या इन दिनों में आपको तेज दर्द और ऐंठन होती है?

क्या आपके ब्लड फ्लो में उम्र के साथ बदलाव हो रहे हैं?

क्या पीएमएस के लक्षण आपको पीरियड से हफ्ते भर पहले ही परेशान करने लगते हैं?

ये सभी बातें पीरियड से जुड़े जरूरी संकेत देती हैं। इन दिनों में होने वाला दर्द, ऐंठन, पीरियड फ्लो और साइकिल की लेंथ समेत कई चीजें, महिलाओं की सेहत से जुड़े रात खोलती हैं। पीरियड के दिनों में ब्लड के साथ ब्लड के जेली जैसे क्लॉट्स भी आते हैं। अमूमन सभी महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में ये क्लॉट्स आते हैं। इस दौरान तेज दर्द भी होता है। इन दिनों में कितने क्लॉट्स आना नॉर्मल है, यह समझना जरूरी है। इस बारे में हमने डॉक्टर से बात की और इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश की। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

पीरियड के दिनों में कितने ब्लड क्लॉट आना नॉर्मल है? (What do large blood clots during period mean)

blood clots during periods

  • एक्सपर्ट का कहना है कि शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़े होने की वजह से पीरियड्स के दौरान ब्लड में अधिक क्लॉट्स आते हैं। कभी-कभार इन ब्लड क्लॉट्स का आना नॉर्मल है। लेकिन, पीरियड साइकिल के दौरान अगर ज्यादातर ये ब्लड क्लॉट्स आएं, तो इन्हें नजरअंदाज न करें।
  • असल में ये एक तरह के टिश्यूज होते हैं, जो पीरियड्स के वक्त यूट्रस से बाहर आते हैं। ब्लीडिंग के दौरान, दिखाई देने वाले इन खून के थक्कों के पीछे कई वजहे हो सकती हैं।
  • पीरियड्स में ब्लड क्‍लॉट जमे हुए खून और जेल जैसी ब्लड ड्रॉप्स की तरह होते हैं। अगर ये क्लॉट्स छोटे हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। लेकिन, अगर ये बड़े हैं और बहुत ज्यादा आ रहे हैं, तो आपको इन पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 30 साल की उम्र से पहले पीरियड फ्लो में होने लगते हैं ये बदलाव

causes of blood clots during periods

  • पीरियड्स के दौरान जिस दिन आपको हैवी ब्‍लीडिंग होती है, आमतौर पर ये क्लॉट्स उस दिन आते हैं।
  • अगर आपको छोटे खून के थक्के आ रहे हैं और इनके साथ बहुत अधिक ब्लीडिंग या दर्द नहीं हो रहा है, तो यह सामान्य है।
  • जब बहुत तेज ब्लड फ्लो या क्रैम्प्स के साथ, इन थक्कों का साइज बढ़ने लगे, तो इसे नजरअंदाज न करें।
  • इन ब्लड क्लॉट्स के पीछे थायराइड, विटामिन-बी12 और खून की कमी हो सकती है।
  • इसके अलावा, ओवेरी की सिस्‍ट, हार्मोनल इंबैलेंस, पीसीओएस और फाइब्रॉएड की वजह से भी महिलाओं को यह दिक्कत हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें- पीरियड ब्लड में आते हैं बहुत ज्यादा क्लॉट्स? लाइफस्टाइल में करें ये 10 बदलाव

पीरियड्स ब्लड में अगर आपको बहुत अधिक क्लॉट्स आते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।Image Credit: Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।