लो कैलोरी डाइट पर हैं तो लें ये प्री-वर्कआउट स्नैक्स

अगर आप अपने फिटनेस गोल्स को पूरा करने के लिए लो कैलोरी डाइट ले रही हैं तो आप प्री-वर्कआउट के रूप में कुछ स्नैक्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। जानिए इस लेख में।
Pre-workout snacks under 100 calories

अपने फिटनेस गोल्स को पूरा करने के लिए सिर्फ वर्कआउट करना ही काफी नहीं होता है, बल्कि डाइट भी इसमें एक अहम् रोल अदा करती है। अमूमन यह देखने में आता है कि लोग अपने फिटनेस गोल्स को ध्यान में रखते हुए तरह-तरह की डाइट को फॉलो करते हैं। इनमें लो कैलोरी डाइट काफी पॉपुलर है, जिसमें आप अपनी डेली कैलोरी इनटेक को कम करके अपने टारगेट पूरा कर सकते हैं।

यह डाइट वेट लॉस के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। हालांकि, इस डाइट को फॉलो करते हुए आपको अपने फूड इंग्रीडिएंट्स व उनकी क्वांटिटी को बेहद ही समझदारी के साथ चुनना होता है। साथ ही साथ, शरीर की जरूरतों का भी पूरा ख्याल रखना होता है। मसलन, अगर आप वर्कआउट करते हैं तो आपको कुछ प्री-वर्कआउट स्नैक्स लेने की जरूरत होगी, जिससे आप वर्कआउट के दौरान बेहतर परफॉर्म कर पाएं। साथ ही साथ, अपने कैलोरी काउंट को भी बनाए रख पाएंगे। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि लो कैलोरी डाइट पर आप किन प्री-वर्कआउट स्नैक्स को ले सकती हैं-

बेरीज के साथ लें ग्रीक योगर्ट

Quick pre-workout snacks for low-calorie diets

प्री-वर्कआउट के रूप में आप ग्रीक योगर्ट के साथ मिक्स बेरीज ले सकती हैं। जहां ग्रीक योगर्ट पाचन में सहायता के लिए प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स प्रदान करता है, वहीं ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी या रास्पबेरी जैसे बेरीज से आपको वर्कआउट की एनर्जी देते हैं। आप वर्कआउट से पहले 1/2 कप ग्रीक योगर्ट के साथ 1/4 कप मिक्स बेरीज ले सकते हैं। इससे आपको करीबन 100 कैलोरी तक मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें:खाने में तेजपत्ता डालने से मिलते हैं ये 3 फायदे

दालचीनी के साथ सेब के स्लाइस

प्री-वर्कआउट के रूप में आप सेब भी खा सकती हैं। सेब आपको फाइबर व नेचुरल शुगर देता है, जिससे आपको लगातार एनर्जी मिलती है। साथ ही साथ, दालचीनी ब्लड शुगर को स्टेबल करने में मदद कर सकती है। प्री-वर्कआउट में रूप में आप एक मीडियम सेब के साथ थोड़ी दालचीनी पाउडर ले सकती हैं। इससे आपको लगभग 95 कैलोरी मिल सकती है।

Pre-workout snacks under 200 calories by expert

अंगूर

लो कैलोरी डाइट पर रहते हुए प्री-वर्कआउट के रूप में अंगूर खाना एक अच्छा ऑप्शन है। इन्हें आप आसानी से कहीं पर भी खा सकते हैं। चूंकि, इनमें नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो आपको इंस्टेंट एनर्जी देते हैं। अगर आप प्री-वर्कआउट के रूप में 1/2 कप अंगूर लेते हैं तो इससे आपको 50 कैलोरी मिलती है।

यह भी पढ़ें:वजाइना से बदबू क्यों आती है? एक्सपर्ट से जानें

केला और आलमंड बटर

केला एनर्जी का पावरहाउस है जिसमें नेचुरल शुगर, पोटेशियम और जल्दी पचने वाले कार्ब्स होते हैं। इसलिए, इन्हें प्री-वर्कआउट के रूप में लेने से आपको काफी फायदा मिलता है। वहीं, आलमंड बटर थोड़ी मात्रा में फैट और प्रोटीन प्रदान करता है। आप वर्कआउट से पहले एक छोटा केला और एक चम्मच आलमंड बटर ले सकते हैं। इससे आपको लगभग 100 कैलोरी मिलेगी।

Pre-workout snacks under 200 calories

भुने हुए मखाने

मखाने कैलोरी में कम, हल्के और पचने में आसान होते हैं। साथ ही साथ, इनमें थोड़ा फाइबर भी होता है। ये आपको भारीपन का अहसास करवाए बिना प्री-वर्कआउट के रूप में अच्छा विकल्प साबित होते हैं। आप इन्हें एक चुटकी नमक और काली मिर्च के साथ मिक्स करके खा सकते हैं। अगर आप वर्कआउट से पहले करीबन एक कप भुने हुए मखाने लेते हैं तो इससे आपको लगभग 60 कैलोरी मिलती है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP