Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

खून बढ़ाने से लेकर कब्ज की समस्या दूर करने तक में मददगार है ये सब्जी

तोरी का नाम सुनते ही भले ही आप नाक मुंह सिकोड़ते हों लेकिन ये सब्जी सेहत के लिए वरदान है। तोरी खून बढ़ाने से लेकर कब्ज की समस्या दूर करने तक में मददगार है।
Updated:- 2023-09-22, 18:49 IST
What is turai vegetable rich in

Health Benefits Of Tori: सेहतमंद रहने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना काफी जरूरी होता है। यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचता है और आप को हेल्दी बनाता है। ऐसी एक हरी सब्जी है जिसका नाम तोरी है। कुछ लोग इसे तुरई के नाम से भी जानते हैं,यह सब्जी गुणों की खान है। लेकिन अक्सर लोग इस सब्जी को देखते ही नाक और मुंह सिकोड़ने लगते हैं। आइए डायटीशियन से जानते हैं तोरी को डाइट में ऐड करने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में जानकारी दे रही हैं डायटीशियन प्रियंका जायसवाल

आंखों के लिए फायदेमंद

tori for eyesight

तोरी आंखों के साथ के लिए काफी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें विटामिन ए की मौजूद होता है। विटामिन ए की वजह से आंखों की रोशनी में सुधार होता है, मैकुलर डिजनरेशन सहित आंखों के रोगों को रोकने में मदद मिलती हैं। आंखों को फ्री रेडिकल्स से बचाता है जिस वजह से आपकी आंखे लंबे वक्त तक हेल्दी रह सकती है।

कब्ज और मोटापा दूर करे

तोरी में वॉटर कंटेंट ज्यादा होता है। इसके साथ ही इसमें डाइटरी फाइबर भी होता है। अगर कब्ज की समस्या में  इसका सेवन किया जाए तो इससे इससे जल्दी राहत मिल सकती है। यह पाचन क्रिया को हेल्दी बनता है। बॉवेल मूवमेंट को सही करता है,जिससे मल त्यागने की फ्रीक्वेंसी बढ़ती है और इस तरह से आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आप इसको सब्जी या  जूस के रूप में अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। वहीं फाइबर कंटेंट के चलते ये वजन घटाने में भी आपकी मदद कर सकता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए तोरी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। तोरी में हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव पाया जाता है। इसके साथ की इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जो ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने और शुगर स्पाइक को अचानक से बढ़ने से रोकता है।

खून की कमी दूर करता है

जिन लोगों को खून की कमी है उन्हें एक्सपर्ट डाइट में तोरी ऐड करने की सलाह देते हैं। इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।इसके साथ ही इसमें विटामिन बी6 भी मौजूद होता है जो रेड ब्लड सेल को बनाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है।इस तरह अगर आप इसका नियमित सेवन करते हैं तो आप हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-Constipation Remedies: कब्ज की समस्या से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार

एक्सपर्ट कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को डाइट में तोरी शामिल करने की सलाह देते हैं। इसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम,कॉपर जिंक, थियामिन और रिबोफ्लाविन पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें-कुछ ही महीने में पिघलने लगेगी पेट की चर्बी, बस पी लीजिए इस चीज़ का पानी

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit:Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।