Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:30 AM IST

मानसून में बीमारियां रहेंगी दूर, रोज पिएं यह खास चाय

मानसून में बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए, हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करें। एक्सपर्ट की बताई यह चाय, आपकी इम्यूनिटी मजबूत कर सकती है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-08, 10:31 IST
ayurvedic tea to boost immunity

चिलचिलाती गर्मी के बाद जब मानसून का मौसम आता है, तो सभी को अच्छा लगता है। गर्मी के बाद सभी को बारिश का इंतजार रहता है और ऐसे में जब बारिश और ठंडी हवाओं की शुरुआत होती है, तो यह सुहाना मौसम सभी को राहत पहुंचाता है। लेकिन, इस मौसम में बीमारियों का खतरा बना रहता है। मानसून में खांसी, जुकाम, बुखार और पेट से जुड़ी दिक्कतें जल्दी परेशान करने लगती हैं। ऐसे में तंदरुस्त रहने और बीमारियों से बचने के लिए, इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोरी होती है, उन्हें बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं। मानसून में सेहतमंद रहने के लिए, हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल के साथ, एक्सपर्ट की बताई यह हेल्दी चाय आपकी मदद कर सकती है। इस चाय में किन खास चीजों का इस्तेमाल करना है, इसे कैसे बनाना है और इसके क्या फायदे हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। 

मानसून में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए पिएं यह चाय (Which tea is good for monsoon season?)

herbal drink for high bp

  • यह चाय एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसमें सभी हेल्दी चीजों का इस्तेमाल किया गया है।
  • तुलसी में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह मौसमी बीमारियों से बचाव करती है और इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
  • तुलसी डाइजेशन के लिए भी अच्छी होती है। मानसून में पेट से जुड़ी दिक्कतों से बचाव करने में यह मदद करती है।
  • तुलसी की चाय पीने से सर्दी-जुकाम में भी आराम मिलता है और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं।
  • अदरक भी जुकाम-खांसी में फायदा पहुंचाती है और इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं।
  • यह इम्यूनिटी मजबूत करती है और सांस संबंधी दिक्कतों में राहत पहुंचाती है।
  • दालचीनी में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह इम्यूनिटी बूस्ट करती है।
  • इससे स्किन से जुड़ी दिक्कतें भी कम होती हैं और वजन भी कम होता है।
  • काली मिर्च एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होती है। यह भी बीमारियों से बचाव करती है।
  • काली मिर्च और लौंग शरीर को डिटॉक्स करती हैं। साथ ही, कफ, खांसी और जुकाम को ठीक करने में बहुत फायदेमंद है।

कैसे तैयार करें यह हेल्दी चाय? (Which tea is best for immunity?)

ginger for immunity

सामग्री

  • अदरक- आधा इंच
  • दालचीनी- आधा इंच
  • काली मिर्च- 4
  • तुलसी- 5-7 पत्तियां
  • लौंग- 1

विधि

  • सभी चीजों को पानी में डालें।
  • इसे आधा रह जाने तक उबालें।
  • अब इसे छान लें।
  • आपकी हेल्दी चाय तैयार है।
  • इस चाय को पीने से कई मौसमी बीमारियों से आपका बचाव होगा।
  • आप इस चाय को गर्मागरम पी सकती हैं।
  • आप इसमें शहद भी मिला सकती हैं। लेकिन, इसके लिए चाय को पहले रूम टेम्परेचर पर आने दें।
  • गर्म चाय में शहद न मिलाएं।

 

यह भी पढ़ें- मानसून में हेल्दी रहने के लिए ये टिप्स करें फॉलो

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

यह भी पढ़ें- मानसून में रहना चाहते हैं हेल्दी? खान-पान से जुड़ी इन आदतों में करें बदलाव

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।