सुबह में आसानी से नहीं खुलती है नींद? इस नुस्खे मिलेगा फायदा

हम में से कई लोग हैं, जिनके लिए सुबह उठना चुनौती से भरा हुआ होता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं,जैसे देर रात सोना या बीच-बीच में नींद खुलना। अक्सर लोग अलार्म को बार-बार बंद करके सो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको यह जान लेना चाहिए कि आपके शरीर में कोर्टिसोल लेवल की कमी है। आइए इस बारे में विस्तार से हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर जी से जानते हैं।
सुबह में आसानी से क्यों नहीं खुलती है नींद?

एक्सपर्ट बताती हैं कि शरीर में कोर्टिसोल की कमी के कारण ऐसा हो सकता है। कोर्टिसोल एक महत्वपूर्ण हार्मोन है, जो एनर्जी लेवल को बनाए रखने और आपको अलर्ट फील कराने में मदद करता है। यह हार्मोन कम हो जाए, तो सुस्ती और आलस महसूस होता है, सुबह नींद खुलने में भी दिक्कत होती है।
अश्वगंधा वाले नुस्खे से मिलेगा फायदा (How to wake up early in the morning without feeling sleepy)
एक्सपर्ट बताती हैं कि जिन्हें भी यह दिक्कत होती है,उन्हें अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। आयुर्वेद में अश्वगंधा को स्ट्रेस कम करने और कोर्टिसोल का स्तर बैलेंस करने के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। यह शरीर को रिलैक्स करता है और हार्मोन को संतुलित रखता है, जिससे सुबह उठना आसान हो जाता है।
कैसे करें अश्वगंधा का सेवन?
View this post on Instagram
आधा टीस्पून अश्वगंधा पाउडर को एक गिलास पानी में डालें और कुछ देर तक उबालें।
इसे छानकर गुनगुना पिएं।
रोज रात को सोने से पहले ड्रिंक पिएं।
इसके अलावा आप अश्वगंधा टैबलेट भी पानी के साथ ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें-रमजान में फॉलो करें डाइटिशियन की बताई यह फूड गाइड, शरीर में बनी रहेगी ताकत और कमजोरी होगी दूर
इन उपायों को भी आजमाएं
- सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें।
- सोने का सही रूटीन सेट करें।
- रात के वक्त हल्का डिनर करें।
- सुबह के वक्त धूप में जरूर बैठे
यह भी पढ़ें-सफर करते समय साथ रखें नानी मां का यह देसी चूर्ण, गैस, पेट दर्द और उल्टी जैसी दिक्कतें होंगी छूमंतर
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।