सफर करते समय साथ रखें नानी मां का यह देसी चूर्ण, गैस, पेट दर्द और उल्टी जैसी दिक्कतें होंगी छूमंतर

डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें सफर में अक्सर परेशान करती हैं। कभी पेट साफ होने में मुश्किल आती है, कभी जी मिचलाता है तो कभी गैस, उल्टी और बदहमजी महसूस होती है। जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है, उन्हें सफर में इस तरह की दिक्कतें ज्यादा होती हैं। ऐसे में अक्सर हम अपने साथ सफर में डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों से राहत पाने के लिए दवाई का एक बॉक्स कैरी करते हैं। इन दवाओं से फौरी तौर पर राहत तो मिल जाती है। लेकिन, असल में ये दवाइयां कई बार सेहत को नुकसान भी पहुंचाती हैं। इसलिए, पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए आपको घरेलू नुस्खों की मदद लेनी चाहिए। यहां हम आपको नानी मां के एक ऐसे देसी चूर्ण के बारे में बता रहे हैं, जिसे आपको सफर में अपने साथ रखना चाहिए। चूर्ण के इस देसी डिब्बे में डाइजेशन से जुड़ी सारी दिक्कतों का हल छिपा है। इस नुस्खे को डॉक्टर दीक्षा भावसार भी अचूक मानती हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
सफर में अपने साथ रखें यह देसी चूर्ण, पाचन से जुड़ी मुश्किलें नहीं करेंगी परेशान

- एक्सपर्ट का कहना है कि यह चूर्ण डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। सफर के दौरान होने वाले सभी गट इश्यूज को यह चूर्ण दूर रखता है।
- यह चूर्ण ब्लोटिंग, कब्ज, एसिडिटी, अपच और उल्टी को रोकने में मदद करता है। इतना ही नहीं, अगर आपको सिरदर्द रहता है या सफर में पीरियड्स हो रहे हैं, तो मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स को कम करने में भी यह फायदेमंद है।
- यह आयुर्वेदिक चूर्ण, डाइजेस्टिव फायर को जलाए रखता है। इससे खाने में मौजूद न्यूट्रिएंट्स शरीर में अच्छे से अब्जॉर्ब होते हैं और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
- अगर सफर के दौरान आपको गैस और ब्लोटिंग हो जाती है, तो सौंफ, धनिये और जीरे का यह मिक्चर आपके लिए बेहद फायदेमंद है।
- जीरे में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह पाचन एंजाइम्स का सीक्रेशन बढ़ाता है और इससे पेट साफ होने में भी मदद मिलती है। यह एसिडिटी को भी दूर करता है।
- धनिया के बीजों में कार्मिनेटिव इफेक्ट होता है। यह पेट में बनने वाली गैस को कम करता है। इससे अपच और उल्टी भी कम होती है।
- सौंफ, पेट की ऐंठन को दूर करती है। यह पेट में गैस, एसिडिटी और अपच को कम करके, डाइजेशन को सुधारती है।
यह भी पढ़ें- गैस की वजह से गुब्बारे की तरह फूल जाए पेट, तो इस घरेलू नुस्खे की लें मदद
गैस, अपच और उल्टी से राहत दिलवाएगा नानी मां का यह देसी चूर्ण

- आपको जीरा, सौंफ और धनिये के बीजों को बराबर मात्रा में लेना है।
- इसे हल्का-सा भून लें।
- इसे पीसकर अपने साथ एक जार में भर लें।
- इसे सफर में अपने साथ रखें।
- 1 टीस्पून मिक्चर को पानी के साथ लेने से आपको डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें नहीं होंगी।
यह भी पढ़ें- पेट में बनने वाली गैस और स्मेली फार्ट ने कर दिया है परेशान? रामबाण है रसोई में रखा यह एक बीज
सफर करते समय इस देसी चूर्ण को साथ में रखने से आपको पेट से जुड़ी दिक्कतों में आराम मिल सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।