बदलते मौसम में सीने में जमा बलगम कर रहा है परेशान? इस घरेलू नुस्खे से मिलेगा आराम

मौसम के बदलते ही अगर खांसी और सीने में जमा बलगम आपको परेशान कर रहा है, तो आपको इस घरेलू नुस्खे को आजमाना चाहिए। तुलसी, अदरक, लौंग, शहद और काली मिर्च से तैयार होने वाला यह नुस्खा बेहद फायदेमंद है।
Updated:- 2026-11-10, 14:46 IST
how to get relief from chest cough during changing weather home remedy

मौसम इन दिनों तेजी से बदल रहा है। हल्की बारिश और नवंबर की शुरुआत के साथ ठंड ने दस्तक दे दी थी और इस बदलते मौसम का असर हमारी सेहत पर भी नजर आने लगा है। यूं तो इस मौसम में सभी को अपना ख्याल रखना चाहिए, लेकिन खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को अपना खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है, ताकि वे मौसमी बीमारियों और इंफेक्शंस से बच सके। मौसम के बदलते ही खांसी, जुकाम और सीने में जमा बलगम हमें परेशान करने लगता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे हमारी मदद कर सकते हैं।

यहां हम आपको एक ऐसी नुस्खे के बार में बता रहे हैं, जिसे दादी-नानी के जमाने से हमारे घरों में इस्तेमाल किया जा रहा है और जिसे एक्सपर्ट भी सटीक मानती हैं। इसमें हमारी रसोई में मौजूद चार चीजों तुलसी, लौंग, अदरक, शहद और काली मिर्च का इस्तेमाल होता है। इस बारे में हमने डाइटिशियन राधिका गोयल से बात की। उन्होंने भी इस घरेलू नुस्खे को खांसी और सीने में जमा बलगम को दूर करने में कारगर बताया।

खांसी और सीने में जमे बलगम को दूर करने का घरेलू नुस्खा

आपको एक देसी ड्रिंक तैयार करनी है, जो खांसी और कफ को दूर कर सकती है। इसे कुछ घरेलू चीजों की मदद से तैयार किया जा सकता है।

सामग्री

  • लौंग- 1
  • काली मिर्च- 3-4
  • तुलसी- 5-7 पत्ते
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा

विधि

  • इन सभी चीजों को पानी में डालकर उबालें।
  • अब इसे छान लें और कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • आप चाहे तो इसे गुनगुना भी पी सकती हैं, या फिर जब यह रूम टेम्परेचर पर आ जाए, तो इसमें 1 टीस्पून शहद मिलाएं।
  • दिन में 1-2 बार इसे पीने से आपको फायदा महसूस होगा।

यह भी पढ़ें- सालों से फेफड़ों में चिपका कफ मक्खन की तरह पिघलेगा और खांसी की होगी छुट्टी, बस 1 टुकड़ा चबा लीजिए इस लकड़ी का टुकड़ा

Main copy

खांसी और कफ दूर करने में कैसी मदद करेगी यह ड्रिंक?

इस ड्रिंक में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें गुणों से भरपूर हैं और खांसी व बलगम को दूर करने में काफी असरदार हैं।

तुलसी के फायदे

  • तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। यह गले की सूजन और खराश को दूर करती है। यह सीने में जमे बलगम को बाहर निकालने में भी मदद करती है।
  • यह सूखी और कफ वाली खांसी दोनों में फायदेमंद है। यह फेफड़ों और गले में जमे गाढ़े बलगम को पतला करके आसानी से बाहर निकाल देती है। यह इम्यूनिटी को मजबूत करती है और मौसमी बीमारियों व इंफेक्शन से बचाव करती है।

Tulsi Leave Water Benefits

लौंग के फायदे

  • लौंग में भी कफ निस्सारक गुण यानी कफ को पतला करके बाहर निकालने वाले गुण होते हैं। यह एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होती है और फेफड़ों के इंफेक्शन को दूर करने में मदद करती है।
  • इसमें 'यूजेनॉल' होता है, जो गले की सूजन और खराश को दूर करता है।

काली मिर्च के फायदे

  • काली मिर्च खांसी और कफ (बलगम) को दूर करने में एक औषधि की तरह काम करती है। इसकी गर्म तासीर गले की सूजन और खराश को दूर करती है। यह सर्दी, जुकाम और वायरल इंफेक्शन से लड़ने में शरीर की मदद करती है व श्वसन तंत्र की जकड़न को दूर करके बलगम को बाहर निकालती है।

अदरक के फायदे

  • अदरक में 'जिंजरोल' होता है। यह एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इससे गले की सूजन, दर्द, खुजली और जलन कम होती है और गाढ़ा कफ बाहर निकलता है।
  • अदरक सर्दी और जुकाम को कम करने में भी बेहद फायदेमंद है। शहद भी गले की इंफेक्शन को दूर करके खांसी को कम करता है और सीने में जमे बलगम को बाहर निकालता है।

यह भी पढ़ें- गले की खराश और सीने के बलगम को कम करने में रामबाण है अदरक, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

 

नोट- बदलते मौसम में सर्दी, कफ और खांसी को दूर करने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। हालांकि, अगर आपको लंबे वक्त से खांसी और कफ ने जकड़ा हुआ है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। याद रखें कि घरेलू नुस्खे बेशक प्राकृतिक और फायदेमंद होते हैं, लेकिन इन्हें किसी दवाई का विकल्प नहीं माना जा सकता है। यूं तो इस नुस्खे में इस्तेमाल की गई सभी चीजें नेचुरल और फायदेमंद हैं, लेकिन अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है या आप किसी हेल्थ कंडीशन से परेशान हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

FAQ
क्या भाप लेने से सीने में जमा बलगम निकल जाता है?
हां, भाप से सीने में जमा बलगम बाहर निकल सकता है और सीने की जकड़न में आराम होता है। हालांकि, सिर्फ इससे कफ पूरी तरह ठीक नहीं हो पाएगा।
क्या सीने में जमा बलगम के लिए एंटीबायोटिक दवा लेनी चाहिए?
नहीं, बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक नहीं लेनी चाहिए। खांसी और बलगम के कई कारण वायरल संक्रमण या एलर्जी भी हो सकते हैं, जिनमें एंटीबायोटिक काम नहीं करती। ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बिना दवाई न लें।
क्या गर्म पानी पीने से सीने में जमा बलगम निकल जाता है?
गर्म या गुनगुने पानी पीने से बलगम को ढीला करने और उसे खांसकर बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। हालांकि, केवल गर्म पानी पीने से हर तरह की खांसी या छाती में जमा बलगम ठीक नहीं होता।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।