हिंदी में छोलिया के नाम से लोकप्रिय हरा चना पूरे भारत में व्यापक रूप से खाया जाने वाली फली है। यह फलियां सर्दियों में काफी लोकप्रिय होती हैं क्योंकि यह कई पोषक तत्वों से भरी होती हैं। यह काले (काला) चने की तरह दिखता है और 'फैबेसी' या बीन परिवार से संबंधित है, जो सर्दियों में सबसे ज्यादा उगता है।
अक्सर 'न्यू एडामे' कहे जाने वाले हरे चने को दुनिया की सबसे पुरानी फसलों में से एक माना जाता है। इसके कई फायदे हैं और क्या आपको पता है कि इसे वजन कम करने के लिए भी खाया जाता है? आज चलिए छोलिया के बारे में आपको विस्तार से बताएं, साथ ही जानें कि इससे वेट लॉस में कैसे मदद मिलती है।
क्या है हरे चने की न्यूट्रिशन वैल्यू?
हरा चना या छोलिया बीन्स पोषक तत्वों से भरपूर है। इसे फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों का अच्छा स्रोत माना जाता है। आधा कप हरे चने में लगभग 364 कैलोरी, 19.3 ग्राम प्रोटीन, 17.6 ग्राम आहार फाइबर, 6 ग्राम वसा और 10 ग्राम प्राकृतिक चीनी होती है। यदि आप इसके पोषण की तुलना ऐसी अन्य फलियों से करते हैं, तो आप महसूस करेंगे कि यह पूरी तरह से स्वस्थ है। ये कुछ कारण हैं जिनकी वजह से आजकल हरे चने को सुपरफूड माना जाता है क्योंकि इसमें सभी गुण मौजूद होते हैं।
इसे भी पढ़ें: काबुली चने खाने से घट सकता है कई किलो वजन, आहार में ऐसे करें शामिल
हरे चने के फायदे
यदि आप प्लांट-बेस्ड या शाकाहारी आहार को ले रहे हैं तो इसे आप जरूर अपने प्लेट में शामिल करें। हरे चने सुपर-हेल्दी माने जाते हैं और बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। पाचन में सुधार से लेकर रक्त शर्करा को नियंत्रित करने और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने तक, हरे चने के कई फायदे हैं।
जब आप अपने आहार में इन बीन्स को शामिल करते हैं, तो हरा चना कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है और शरीर को दिन भर के लिए आवश्यकअमीनो एसिड प्रदान करता है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन हरे चने वेट मैनेजमेंट में भी मदद कर सकते हैं क्योंकि इनमें वसा और सोडियम की मात्रा कम होती है और इनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है।
कैसे करें आहार में शामिल
आप इन्हें रोस्ट करके स्नैक्स में खा सकती हैं। इसके अलावा आप इन्हें आलू या सोया चंक्स के साथ मिलाकर भी बना सकती हैं। यदि आप इन्हें नाश्ते के रूप में खाना चाहते हैं, तो बस उन्हें 10 मिनट के लिए स्टीम करें और उन पर थोड़ा नमक और चाट मसाला छिड़कें और मजा लें। आप इसमें चाट मसाला और नींबू का रस छिड़ककर इन्हें कच्चा भी खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: भीगे हुए चने का पानी पीने से होंगे ये 5 फायदे, जानें कैसे कर सकते हैं इसका सेवन
अब आप भी हरे चने को अपने आहार में शामिल जरूर करें। हमें यकीन है कि इसे खाने से आपको अच्छे रिजल्ट्स जरूर मिलेंगे। यदि आप न्यूट्रिशनिस्ट की डाइट फॉलो करती हैं तो इसका सेवन करने से पहले उनसे जरूर पूछें।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।