तीखा खाने के बाद पेट में होती है जलन, ऐसे पाएं राहत

तीखा खाना खाने में तो बेहद मजा आता है। हम सब लोग चटकारे लेकर तीखा खा लेते हैं। लेकिन बाद में जो पेट में जलन होती है उसे नानी याद आ जाती है। खासकर अगर आपने मसाले से भरपूर मांसाहारी खाना खाया है तो इससे पेट में जलन एसिडिटी वगैरह होनी शुरू हो जाती है। अगर आप भी तीखा खाने की शौकीन है और अक्सर इस समस्या से दो-चार हो जाते हैं, आपको कोई उपाय नजर नहीं आता है तो आप कुछ घरेलू उपाय को आजमा सकते हैं दरअसल यह मेरा खुद का आजमाया हुआ नुस्खा ह। मेरा नाम अमन है और मुझे तीखा खाना बेहद पसंद है। जब कभी भी मैं मिर्च मसालेदार खाना खा लेती हूं तब मेरी मां मुझे मुझे ये कुछ उपाय बताती हैं।
पेट की जलन से ऐसे पाएं राहत

- मेरी अम्मी अक्सर पेट में जलन होने पर सबसे पहले ठंडे दूध का ऑप्शन देती हैं और वाकई इससे बड़ा जल्दी आराम मिलता है। दूध हाइपर एसिडिटी को काम करता है और जलन से राहत देता है।
- अगर आपको दूध पसंद नहीं है तो आप ठंडे-ठंडे दही का सेवन कर सकते हैं।इसकी जगह पर आप छाछ भी पी सकते हैं। इससे भी पेट में बनने वाले एसिड को कम किया जा सकता है। वहीं इसमें हेल्दी बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पाचन की समस्याओं में आराम देने में मदद करते हैं।
- नारियल पानी भी एक बहुत ही बेहतरीन उपाय है। यह शरीर को हाइड्रेट तो करता ही है पाचन तंत्र को भी शांत करता है। इसे पीने से आप की जलन जल्दी ठीक हो सकती है। यह एसिडिटी को नियंत्रित करता है।
यह भी पढ़ें-क्या वजन घटाने में मदद करता है पनीर? एक्सपर्ट से जानें

- घर में यह सारी चीज भी नहीं है तो आप एक केला खा लें, इसमें एंटासिड के गुण होते हैं और इसका मीठा स्वाद जलन से राहत दिलाता है। इससे पेट में ठंडक मिलती है। यह वाला नुस्खा हमारे घर में दादी नानी के वक्त से चल रहा है।
- इसके अलावा आप सौंफ भी चबा सकते हैं,इसकी ठंडी तासीर पेट को शांत करती है। इससे पाचन एंजाइम भी रिलीज होता है जिससे एसिडिटी की समस्या दूर होती है।
यह भी पढ़ें-क्या पपीता खाने से पीरियड जल्दी आता है?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।