herzindagi
What is the benefit of ice apple in summer

शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही पाचन को भी बेहतर करता है बर्फ जैसा दिखने वाला यह फल

ताड़गोला गर्मियों में मिलने वाला एक बेहतरीन फल है।इसे आइस एप्पल के नाम से भी जाना जाता है।इसके सेवन से पाचन भी दुरुस्त रहता है और शरीर हाइड्रेट भी होता है।
Editorial
Updated:- 2024-05-15, 21:45 IST

Iceapple: गर्मियों के मौसम में बाजार में फलों की बौछार हो जाती है। एक से बढ़कर एक फायदेमंद फल मिलते हैं। ऐसा ही एक फल है ताड़गोला। यह लंबे ताड़ के पेड़ों पर गुच्छे में फलता है।इसे आइस एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल इसकी बनावट ही ऐसी होती है, दिखने में यह बर्फ का गोला नजर आता है और छूने में बिल्कुल हल्का-फुल्का नाजुक होता है। इसका सेवन करने से वैसे तो कई सारे फायदे मिलते हैं, लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल आर्टिकल के जरिए इसके दो जबरदस्त फायदे बता रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट भी बिन्नी चौधरी से।

हाइड्रेशन के साथ पाचन दुरुस्त करता है ताड़गोला (benefit of ice apple in summer)

APPLE ICE

गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन हो जाता है। पानी की कमी दूर करने के लिए आप ताड़गोला का सेवन कर सकते हैं। ताड़गोला की तासीर ठंडी होती है। वहीं इसमे पानी की भी अधिकता होती है। ऐसे में आप इसका सेवन करते हैं तो डिहाइड्रेशन से भी बच जाते हैं और आप को जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाता है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स मेंटेन करने में मदद करता है। इससे आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है।

यह भी पढ़ें-45 की उम्र के बाद महिलाओं को जरूर पीनी चाहिए इन दो हर्ब्स की चाय

siwalan lontar borassus flabellifer served bowl

इसके अलावा ताड़गोला आपके पेट के लिए काफी लाभदायक होता है। अक्सर गर्मियों में पाचन से जुड़ी दिक्कत, पेट में गर्मी की शिकायत हो जाती है। वहीं  इसमें फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है साथ ही इसमें वॉटर कंटेंट भी होता है। फाइबर और पानी की मौजूदगी आंतों की सेहत में सुधार कर सकती है। इससे कब्ज, एसिडिटी, पेट में गर्मी की शिकायत दूर हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ज्यादा पका हुआ ताड़गोला खाने से बचें, यह पेट दर्द का कारण बन सकता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- गर्मियों में खाना पचाने में होती है मुश्किल? रोज खाएं ये 3 चीजें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।