Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

क्या पपीता खाने से पीरियड जल्दी आता है?

पीरियड्स जल्दी लाने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय करती हैं, इसमें पपीता खाना भी शामिल है। क्या सच में पपीता खाने से पीरियड्स जल्दी आता है?
Updated:- 2024-11-05, 22:04 IST
image

पीरियड्स हर महिला को होता है। हर महिला की पीरियड साइकल अलग अलग होती है। इसके लक्षण भी अलग अलग होते हैं। हालांकि कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें पीरियड लेट से आता है। अक्सर इसे लेकर महिलाएं चिंतित रहती हैं। टाइम पर पीरियड आए इसके लिए महिलाएं एक से बढ़कर एक घरेलू नुस्खा अपनाती हैं। इन्हीं में से एक है कच्चा पपीता खाना। माना जाता है कि कच्चा पपीता खाने से पीरियड्स जल्दी आता है। इस बात में कितनी सच्चाई है,इसे जानने के लिए हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। इस बारे में डॉक्टर शकुंतला नाग जानकारी दे रही हैं।

क्या पपीता खाने से पीरियड्स जल्दी आता है?

आपको बता दें कि इस पर डॉक्टर की मिली जुली राय है। कुछ डॉक्टर कहते हैं कि किसी भी चीज को खाने से पीरियड जल्दी नहीं आता है, हालांकि कुछ ऐसे भी डॉक्टर हैं जिनका मानना है कि कच्चा पपीता खाने से पीरियड जल्दी आ सकता है। पपीते में कैरोटीन होता है जो की एस्ट्रोजन हार्मोन को स्टिम्युलेट करता है। इससे पीरियड जल्दी आ सकता है। यह गर्भाशय के संकुचन को बढ़ावा देता है जिससे मासिक धर्म चक्र को नियमित करने में मदद मिलती है। यानि कि पपीता में विटामिन सी होता है जो शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाने और प्रोजेस्टेरोन को कम करने के लिए जाना जाता है। यह गर्भाशय के सिकुड़ने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-समय पर नहीं आते हैं पीरियड्स? रोजाना पिएं यह चाय

एक्सपर्ट की राय

अगर आपको पीरियड लेट आता है तो पैनिक न हों,क्योंकि इससे तनाव हार्मोन कोर्टिसोल रिलीज होता है,तो इससे आपको पीरियड्स में और भी देरी हो सकती है। किसी भी नुस्खे को आजमाने से अच्छा है कि आप किसी गाइनी से संपर्क करें,वह इसका बेहतर इलाज बताएंगी। टोटके नुस्खे अपनाने से स्थिति खराब हो सकती है।

यह भी पढ़ें-PCOS को मैनेज करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  


Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।