herzindagi
image

कोलेस्ट्रोल हो सकता है कंट्रोल, दूध के साथ खाएं यह एक चीज

क्या आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे हैं। दवा के अलावा आप कुछ घरेलू नुस्खा अपनाकर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे
Editorial
Updated:- 2024-11-29, 17:56 IST

खराब जीवनशैली और खानपान के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम हो चुकी है, जो अगर वक्त पर कंट्रोल ना की जाए तो इससे जीवन की गुणवत्ता  प्रभावित होती है। कोलेस्ट्रॉल हाई होने से नसों में प्लाक जम सकता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है।  इस समस्या को कंट्रोल करने के लिए दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है, हालांकि आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। दरअसल मैं जिस घरेलू उपाय की बात कर रही हूं वो आजमाया हुआ नुस्खा है।

बड़ी इलायची और दूध से कंट्रोल होगा कोलेस्ट्रॉल

high-cholesterol-blood-vesse

हाल ही में मेरी एक कलीग ने मुझे बताया कि उनकी मम्मी को कोलेस्ट्रॉल की परेशानी थी, तभी उनके एक जानकार ने उन्हें दूध के साथ बड़ी इलायची खाने की सलाह दी। एक वह दिन था और एक आज का दिन है। कोलेस्ट्रॉल एकदम कंट्रोल में हो गया। कलीग ने बताया कि उसकी मम्मी इस उपाय को लगातार एक साल से फॉलो कर रही हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि इसका सेवन कैसे करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-मॉर्निंग मील में एक चुटकी मिलाएं ये मसाला, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

कैसे करें दूध के साथ बड़ी इलायची का सेवन?

  • दूध को अच्छी तरह से उबाल लें।
  • अब इसे एक गिलास में निकाल कर गुनगुना होने दें।
  • अब बड़ी इलायची लें और उसके दाने निकालकर चबाएं और साथ ही सिप सिप करके दूध भी पिएं।
  • इस नुस्खे को रोज अपनाने से कोलेस्ट्रॉल में सुधार हो सकता है।

फायदे

-cardamom-pods

  • बड़ी इलायची में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो उच्च कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
  • इलायची बाइल एसिड का स्राव बढ़ा सकती है, जो लिवर को वसा को तोड़ने में मदद करता है।
  • यह ट्राइग्लिसराइड के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकती है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-पार्टी के बाद हो गया है हैंगओवर? लिवर डिटॉक्स करने के लिए पिएं यह चीज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।