Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:56 AM IST

आंतों में जमी गंदगी को बाहर निकालेगा यह डिटॉक्स जूस, रोजाना करें डाइट में शामिल

Gut Detox Juice: आंतों में जमी गंदगी की वजह से हमारा डाइजेशन खराब होता है और इसका असर, हमारी सेहत पर भी होता है। ऐसे में आंतों में जमी गंदगी को बाहर निकालना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट का बताया यह जूस आपकी मदद कर सकता है।
Updated:- 2025-02-02, 08:04 IST
image

Gut Health: हेल्दी रहने के लिए, गट हेल्थ का सही रहना जरूरी है। जब हमारी गट हेल्थ सही होती है, तो डाइजेशन अच्छा होता है और शरीर में पोषक तत्वों का अब्जॉर्बशन सही तरह से होता है। गट हेल्थ के दुरुस्त होने के लिए, आंतों में गुड और बैड बैक्टीरिया का बैलेंस जरूरी है। गट हेल्थ खराब होने का असर, सिर्फ हमारे पाचन ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर पर होता है। इससे शरीर के कई फंक्शन्स प्रभावित होते हैं। गट हेल्थ अच्छी होने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, बीमारियों से बचाव होता है, शरीर का कामकाज सही तरह से चलता है और हार्मोनल बैलेंस बना रहता है। वहीं, गट हेल्थ खराब होने पर थकान, कमजोरी, अपच और नींद आने में परेशानी समेत कई दिक्कतें हो सकती हैं। गलत खान-पान, अनियमित जीवनशैली और स्ट्रेस समेत कई चीजों का असर, हमारी गट हेल्थ पर होता है। गट को डिटॉक्स करने के लिए, हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। यहां हम आपको एक ऐसे जूस के बारे में बता रहे हैं, जो गट को डिटॉक्स करके, सेहतमंद रहने में मदद कर सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

गट को डिटॉक्स करने के लिए घर पर बनाएं यह जूस

gut health juice

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको अक्सर पेट फूला हुआ महसूस होता है, गैस बनती है और कब्ज रहती है, तो आपको इस गट डिटॉक्स जूस को पीना चाहिए।
  • अनार पॉलीफेनॉल्स से भरपूर होते हैं। ये प्रीबायोटिक्स की तरह काम करते हैं और गट माइक्रोबायोम को सुधारते हैं।
  • चुकंदर में डाइजेस्टिव नाइट्रेट होते हैं। यह डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में ब्लड फ्लो को सुधारते हैं।
  • धनिये की पत्तियों में मौजूद एसेंशियल ऑयल, डाइजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं।
  • अदरक में जिंजरॉल होता है। यह गैस और ब्लोटिंग को कम करती है।
  • सौंफ के बीज एनेथॉल से भरपूर होते हैं। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल मसल्स को आराम देते हैं।
  • नींबू में साइट्रिक एसिड होता है। यह डाइजेशन के लिए जरूरी बाइल जूस के प्रोडक्शन को बढ़ाता है।
  • सेंधा नमक में मौजूद मिनरल्स भी डाइजेशन में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- डिनर में खाएं यह 3 चीजें, मजबूत होगा पाचन और सेहत भी रहेगी दुरुस्त

डाइजेशन को दुरुस्त कर सकता है यह गट डिटॉक्स जूस

anar khane ke fayde

सामग्री

  • अनार- 2 टेबलस्पून
  • चुकंदर- 1
  • धनिये की पत्तियां- 2 टेबलस्पून
  • सौंफ के बीज- 1 टेबलस्पून
  • नींबू- आधा
  • सेंधा नमक- चौथाई टीस्पून

विधि

  • सभी चीजों को अच्छे से ग्राइंड कर लें।
  • अब इसे छान लें।
  • इसे मिड मील में रोजाना पिएं।

 

यह भी पढ़ें- रोजाना पेट साफ करने में होती है मुश्किल? गट हेल्थ सुधारने के लिए खाएं ये 5 चीजें

 

गट हेल्थ के लिए यह जूस बेहद फायदेमंद है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।