Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:12 AM IST

गर्मियों में खट्टी डकार की समस्या हैं परेशान? ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे राहत

क्या गर्मियों में आपको भी आए दिन खट्टी डकार की समस्या हो जाती है? दादी के बताए इस नुस्खे से इसमें राहत मिल सकती है।
Updated:- 2024-04-25, 18:21 IST
tips and tricksto get rid of sour burp in summer

अक्सर गर्मियों के दिनों में पाचन से संबंधित समस्याएं हो ही जाती है। इस मौसम में जरा कुछ भी उल्टा सीधा खा लो तो खट्टी डकार से बुरा हाल हो जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं जैसे कोई गैस की दवा खाता है तो कोई कोल्ड ड्रिंक पीता है, हालांकि इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। अगर आपको भी कुछ मसालेदार या ऑयली खाने के बाद खट्टी डकार आने की परेशानी होती है तो आप यह कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। दरअसल यह आजमाया हुआ नुस्खा है। अक्सर हमारे घर में जब कभी भी किसी को खट्टी डकार की समस्या होती है तो हमारी दादी इन्हीं नुस्खे को फॉलो करती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में

खट्टी डकार की समस्या दूर करने के नुस्खे

ajwain seeds isolated

  • खट्टी डकार की समस्या दूर करने के लिए आप पुदीने की चाय भी पी सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी में पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह से उबाल लें।  ठंडा होने के बाद इसका सेवन करें इससे काफी आराम मिलेगा। इसका कूलिंग इफेक्ट पेट की गर्मी को शांत करने में मदद करता है।
  • खट्टी डकार आने पर आप सौंफ का भी सेवन कर सकते हैं।यह पाचक एंजाइम को बढ़ावा देकर खाना पचाने में मदद करता है,इससे गैस ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। आप सौंफ की चाय बनाकर पी सकते हैं या आप इसे सीधे तौर पर चबाकर खा सकते हैं।
  • पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में अदरक भी फायदेमंद साबित हो सकता है। आप अदरक की चाय पी सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी ले, इसमें अदरक के टुकड़े डाल दें। उबाल आने के बाद इस पानी को कप में छानकर निकाल लें। इससे आप ऐसे भी पी सकते हैं, या शहद और नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते हैं। इसे खट्टी डकार के साथ-साथ गैस से भी छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़े-क्या आप जानते हैं हरी मिर्च को भिगोकर उसका पानी पीने से क्या होता है?

gas burping

  • खट्टी डकार आने पर आप काला नमक और जीरे का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप जीरे को तवे पर भून लें, इसे अच्छी तरीके से पीस लें। अब एक गिलास पानी में नमक और जीरा पाउडर को मिलाकर इस पानी का सेवन करें।
  • खट्टी डकार से छुटकारा पाने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। अजवाइन पेट में गैस्ट्रिक रस को रिलीज करती है, इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।

यह भी पढ़े-1 महीने तक पिएं यह हेल्दी जूस, वजन कम होने साथ डायबिटीज भी होगी कंट्रोल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

image credit-Freepik

 

 


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।