मोटापे की वजह से डायबिटीज होने का खतरा बना रहता है। डायबिटीज आज के समय में एक आम समस्या बन गई है। इसके कारण कई और बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। हेल्दी रहने के लिए वजन का सही होना सबसे जरूरी है। मोटापा अपने आप में कोई बीमारी नहीं है, लेकिन इसकी वजह से बेशक कई बीमारियां हो सकती हैं। इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है और वजन कम करने में भी मुश्किल आती है। शुगर लेवल को कंट्रोल करने में हेल्दी डाइट का अहम रोल है। वहीं, वजन कम करने के लिए भी खान-पान का सही होना जरूरी है। यहां हम आपको एक खास जूस के बारे में बता रहे हैं, जिसे 4 चीजों से मिलाकर बनाया जाता है। यह वेट लॉस, बॉडी डिटॉक्स और शुगर कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद है। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
वजन कम करने और शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए रोज पिएं यह जूस (What happens if we drink bitter gourd juice everyday)
- करेले के कड़वे स्वाद की वजह से भले ही यह लोगों को पसंद नहीं होता है। लेकिन, यह कई गुणों से भरपूर है।
- इसमें, फास्फोरस, फाइबर, विटामिन-सी और पोटैशियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।
- यह ब्लड शुगर स्पाइक को रोकता है।
- करेला, फाइबर रिच होता है। यह वजन कम करने में भी मदद करता है।
- एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर करेला, खून को साफ करता है और बॉडी डिटॉक्स करता है।
- करी पत्ता में हाइपोग्लाइसेमिक यानी शुगर को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं।
- यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, स्ट्रेस को कम करता है और कोलेस्ट्रोल लेवल भी कंट्रोल करता है।
- पुदीने में सेनोलिन कंपाउंड पाए जाते हैं। ये ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं।
- डाइजेशन को सुधारने, सांसों की दुर्गंध दूर करने और शरीर में ठंडक देने में यह कारगर है।
- धनिये की पत्तियां, डाइजेशन और वेट लॉस के लिए फायदेमंद हैं।
यह भी पढ़ें- Weight Loss Mistakes: वेट लॉस के दौरान महिलाओं को नहीं करनी चाहिए ये गलतियां
कैसे तैयार करें करेले, पुदीने की पत्तियों और धनिये का जूस? ( What is the best homemade drink to lose weight quickly)
सामग्री
- करेला- आधा कटा हुआ
- पुदीने की पत्तियां- मुट्ठी भर
- धनिये की पत्तियां- मुट्ठी भर
- करी पत्ते- 5-7
विधि
- सभी चीजों को ब्लेंडर में डालें।
- इसके साथ 1 गिलास पानी डालें।
- अब इसे ब्लेंड कर लें।
- आपका हेल्दी जूस तैयार है।
- आप इसमें चुटकी भर काला नमक भी मिला सकती हैं।
यह भी पढ़ें- आंतों में जमी गंदगी को दूर करेगा यह जूस
वेट लॉस, बॉडी डिटॉक्स और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए यह जूस बहुत फायदेमंद है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों