herzindagi
Why am I losing so much hair

Dil Se Indian: बालों के झड़ने से हैं परेशान? रोज पिएं इस फूल की चाय

बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसे कम करने के लिए आप गुड़हल के फूल में कुछ खास चीजें मिलाकर इसकी चाय बनएं। कुछ ही दिनों में इसका असर होगा। 
Editorial
Updated:- 2023-11-10, 03:00 IST

How to reduce hair fall naturally: बालों के झड़ने की समस्या आजकल काफी बढ़ती जा रही है। कई लोग कम उम्र में ही बालों के झड़ने और बालों के सफेद होने से परेशान हैं। झड़ते बालों के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स न मिलना, स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस और कुछ हेल्थ कंडीशन्स शामिल हैं। बालों का झड़ना कम करने के लिए महंगे ट्रीटमेंट या प्रोडक्ट्स की बजाय आप घर पर एक खास फूल की चाय बनाकर पी सकती हैं। गुड़हल, गुलाब और कुछ खास पत्तों को मिलाकर बनाई गई इस चाय के कई फायदे हैं। इससे न केवल बालों का झड़ना और सफेद होना कम होता है, बल्कि बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

गुड़हल की चाय के फायदे

hibiscus flower for hair fall

  • अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो इस चाय को जरूर पिएं।
  • मोरिंगा की तासीर गर्म होती है और यह कफ व पित्त को बैलेंस करता है।
  • मोरिंगा की पत्तियों में आयरन, विटामिन बी, फोलेट, कैल्शियम, विटामिन ए और जिंक भरपूर मात्रा में होता है। यह बालों के ग्रोथ बढ़ाता है।
  • गुड़हल की प्रकृति ठंडी होती है और यह कफ व पित्त को बैलेंस करता है। इसे आयुर्वेद में केश्य कहा जाता है। जिसका मतलब है कि यह बालों की ग्रोथ बढ़ाता है।
  • इसमें विटामिन सी, फ्लेवोनॉइड्स, अमीनो एसिड्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं।
  • गुहड़ल के फूल के बालों की ग्रोथ बढ़ती है और यह बालों को कुदरती चमक देता है।
  • करी पत्ते की तासीर भी ठंडी होती है।
  • यह बालों के झड़ने, समय से पहले बालों के सफेद होने को रोकता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है।
  • यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है और हार्मोन्स को भी बैलेंस करता है।करी पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह स्कैल्प को मॉइश्चर देता हैऔर डेड हेयर फोलिकल्स को खत्म करता है।
  • गुलाब के फूल को आयुर्वेद में त्रिदोषिक फूल कहा जाता है। यह पित्त को बैलेंस करता है और बालों से अतिरिक्त तेल और डैंड्रफ को कम करता है।
  • यह एंटी-इंफ्लेमेटरी भी होता है और इसलिए बालों के झड़ने और स्किन इश्यूज को भी कम करता है।

यह भी पढ़ें- बालों को झड़ने से रोकने के लिए डाइट में ऐसे करें दालचीनी को शामिल

बालों का झड़ना दूर करने के लिए पिएं गुड़हल के फूल की चाय

curry leaves for hair fall

 सामग्री

  • मोरिंगा की पत्तियां- 10 सूखी हुई
  • गुड़हल का फूल- 1
  • करी पत्ते- 10
  • गुलाब की पंखुड़िया 10-15

कैसे बनाएं?

  • एक पैन में पानी लें।
  • पानी में सभी चीजों को मिलाएं।
  • इसे लगभग 3 मिनट तक उबालें और छान लें।
  • इसे गुनगुना ही पिएं।
  • इसे सुबह या शाम के वक्त पिएं।

 यह भी पढ़ें- सिरदर्द से हैं परेशान तो बनाकर पिएं ये आयुर्वेदिक चाय

यह विडियो भी देखें

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।