केमिकल से पके केले खाना है बेहद नुकसानदायक, लेकिन इसे पहचानने का तरीका है बेहद आसन

आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताएगें जिनकी हेल्‍प से आप केमिकल युक्‍त केलों को पहचानकर अपनी और अपनों की जान बचा सकती हैं।
Updated:- 2018-09-06, 12:26 IST
chemical banana health main

केमिकल का इस्‍तेमाल आज खेती में बहुत नॉर्मल सी बात हो गई है। लेकिन ध्‍यान देने वाली बात यह है कि हमारे किसानों को इस बात का जानकारी नहीं है कि केमिकल की मात्रा कितनी होनी चाहिए। कुछ व्‍यापारी अपने फायदे के लिए बहुत अधिक मात्रा में केमिकल का इस्‍तेमाल करते हैं। लेकिन इसके इस्‍तेमाल से हमारे शरीर को बहुत ज्‍यादा नुकसान पहुंचता है। आप इस बात का अनुमान भी नहीं लगा सकती है कि केमिकल युक्त फलों या सब्जियों को खाने से हमें बेहद खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। जी हां मैं बात कर रही हूं केले के बारे में जिसे मैंने खुद केमिकल में पकाते हुए देखा है। मेरे समाने केले वाले ने कच्‍चे केले केमिकल में डाले और जब बाहर निकालें तो वह पके हुए दिख रहे थे। लेकिन आप परेशान ना हो आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताएगें जिनकी हेल्‍प से आप केमिकल युक्‍त केलों को पहचानकर अपनी और अपने चाहने वालों की जान बचा सकती हैं।

Read more: रात में केले खाना चाहिए है या नहीं? इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो जानिए

मनपसंद फल केला

जी हां केला एक ऐसा फल है जिसे बच्‍चे ही नहीं बड़े भी बहुत चाव से खाते हैं और जिम जाने वाली महिलाओं की तो रूटीन का हिस्‍सा है केला। बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन होने के कारण यह फल आपको बारह महीने आसानी से मिल जाता है। यह लगभग हर घर में उपयोग होता है। मैं आज आपको केले से जुड़ी ऐसी बात बताऊंगा जिससे आपको यह अनुमान हो जाएगा कौन सा अकेला केमिकल युक्त है। तो देर कि बात की आइए हमारे साथ-साथ आप भी जानें।

chemical banana health inside

केमिकल युक्‍त केले की पहचान

जब भी हम बाजार में केला खरीदने के लिए जाती है तो ज्‍यादार महिलाएं पीले रंग का केला ही खरीदती हैं जबकि यह केला केमिकल युक्‍त होता है। जी हां जब अकेला केमिकल युक्त होता है तो उसकी डंठल हरी होती है। वह केला नींबू की तरह पीला होता है। जबकि नेचुरल रूप से पका हुआ केले में आपको काली डंठल मिलेगी और उस पर भूरे रंग के धब्बे होगें।

Read more: कुछ महिलाएं केला वजन बढ़ाने तो कुछ घटाने के लिए खाती हैं, और आप?

chemical banana health inside


अब आप आसानी से इनके बीच आसानी से अंतर पहचान सकती हैं। इसके इलावा एक ऐसी तकनीक समझाता हूं, जिसका उपयोग करके आप अन्‍य सब्जियों को केमिकल मुक्त कर सकती हैं। इस आप सब्जियों को बहते हुए पानी में धोना होगा। धोने से पहले इन सब्जियों को दो चम्मच सिरका से रगड़ दे। सिरका इन सब्जियों को केमिकल मुक्त कर देगा।

 



Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।