Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:24 PM IST

रात में केले खाना चाहिए या नहीं? इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो जानिए

क्या कभी आपने ये जानने की कोशिश की है कि कई हेल्‍थ गुणों से भरपूर केले को रात के समय में खाना हेल्‍थ के लिए गलत क्यों समझा जाता है? 
Updated:- 2018-09-28, 12:18 IST
banana night health main

हम सभी को रात में फल खाने के लिए मना किया जाता है, खासतौर पर रात में केला खाने के लिए तो बिल्‍कुल ही मना किया जाता है। और हम इस नियम पर बिना विचार किए पालन भी करती हैं। लेकिन क्या कभी आपने ये जानने की कोशिश की है कि कई गुणों से भरपूर केले को रात के समय में खाना सेहत के लिए गलत क्यों समझा जाता है? जी हां सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाने वाला केला पोषक तत्‍वों और मिनरल से भरपूर होने के कारण आपकी बॉडी के लिए बहुत अच्‍छा होता है। एनर्जी पाने के लिए केला खाना बहुत अच्‍छा रहता है। इसके अलावा केले में आयरन तत्व भरपूर मात्रा में होता है, जिससे हीमोग्लोबिन बनता है और एनीमिया से लड़ने में मदद करता है। साथ ही इसमें ट्राइटोफन, विटामिन-बी 6 और विटामिन-बी भी मौजूद होता है। लेकिन फिर भी इसे रात को खाना सही नहीं माना जाता है। आइए जानें क्‍यों हम लोगों को रात में केले को खाने को लेकर कंफ्यूजन होती है।  

क्या कहता है आयुर्वेद?

आयुर्वेद के अनुसार, रात में केले खाना सही नहीं होता है। किसी को भी इसे रात में खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह कोल्‍ड और कफ को बढ़ा देता है। इसके अलावा इसको डाइजेस्‍ट होने में बहुत ज्‍यादा टाइम लगता है और इसे रात में खाने से आपको आलसीपन महसूस होता है।

banana night health inside

क्या कहते हैं न्यूट्रिशनिस्ट?

डाइटीशियन सिमरन सैनी के अनुसार, '' केला एक हेल्‍दी और एनर्जेटिक फल है और रात में इसे खाने से उन्‍हीं महिलाओं को बचना चाहिए जिन्‍हें बहुत जल्‍दी कोल्‍ड और कफ हो जाता है और जिन्‍हें अस्‍थमा या साइनस की प्रॉब्‍लम हो। अन्‍य महिलाओं के लिए शाम को जिमिंग के बाद केले खाना बहुत अच्‍छा रहता है।

Read more: Health के लिए फायदेमंद केला आपके जूते चमकाने में भी है बेमिसाल

एसिड करता है कंट्रोल

एक शोध के अनुसार, केला उन महिलाओं के लिए एक सुरक्षित विकल्प है जो बहुत मसालेदार स्‍ट्रीट फूड खाती हैं। रात में एक केला खाने से हार्ट बर्न और यहां तक कि पेट अल्सर को कम करने में मदद मिलती है।

banana night health inside

अच्‍छी आती है नींद

पोटेशियम से भरपूर केला दिनभर की थकी हुई मसल्‍स को आराम देने में हेल्‍प करता है। शाम को देर से एक या दो केले खाने से आपकी बॉडी को सोने के लिए तैयार होने में हेल्‍प मिलती है। न्‍यूट्रिशनिस्‍ट शशांक के अनुसार, "एक केले में लगभग 487 मिलीग्राम पोटेशियम मौजूद होता है। ये हमारी बॉडी को जरूरी न्यूट्रीएंट्स का 10 फीसदी हिस्सा प्रदान करने में मददगार साबित होता है।'' 

Read more: गरारे कर-करके हो चुकी हैं परेशान तो केले को बनाये अपना cough syrup

मोटापा नहीं बढ़ता 

एक केले में सिर्फ 105 कैलोरी होती है। अगर आप चाहती हैं कि आप डिनर में 500 कैलोरी से कम लें, तो दो केले और एक कप स्किम्‍ड मिल्‍क अच्‍छा विचार हो सकता है।

banana night health inside

मीठे की लालसा करता है दूर

अगर आपको देर रात कुछ मीठा खाने की क्रेविंग होती है तो आप केला खा सकती हैं। केले की मिठास आपकी क्रेविंग को दूर करने में मददगार साबित होती है। साथ ही इसमें विटामिन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आपकी बॉडी को काफी फायदा पहुंचाते हैं!

 

निष्‍कर्ष

केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है और अच्‍छी नींद भी लगाता है, इसलिए रात में केले से परहेज करना एक अच्छा विचार नहीं हो सकता है। लेकिन जो महिलाएं अस्थमा, साइनस और कोल्‍ड और कफ से परेशान रहती हैं उन महिलाओं को रात में केला खाने से बचना चाहिए।

All image courtesy: Pxhere.com

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।