शहरी लोगों को किस तरह प्रभावित करता है ऑर्गेनिक फूड्स

कहा जाता है कि हेल्दी रहना है तो ईटिंग हेबिट्स में सुधार कर लो। सही भी बात है। इसलिए तो अधिकतर लोग ऑर्गेनिक फूड्स ही खाना पंसद करते हैं। 
Updated:- 2018-06-22, 13:27 IST
Here Are Some Effects Of Organic Food On main

भाग-दौड़ से भरी जिदंगी में स्वस्थ रहने का सबसे बेसिक तरीका है अच्छा खाना। इसी कारण 'ईट हेल्दी-लिव हेल्दी (eat healthy-live healthy)' की तर्ज पर शहरी लोगों का झुकाव ऑर्गेनिक फूड्स की तरफ बढ़ा है। क्योंकि काम में आप और आपके पार्टनर इतने अधिक व्यस्त होते हैं कि सही से खाने-पीने का आप लोगों को टाइम नहीं मिल पाता है। ऐसे में फूड्स ही अनहेल्दी होंगे तो आपका स्वास्थ्य अनहेल्दी होगा ही। इसलिए शहरों में रहने वाले अधिकतर कपल ऑर्गेनिक फूड्स पर ही भरोसा करते हैं। 

ऑर्गेनिक फूड्स, प्रोसेस्ड और डिब्बाबंद आहार का सबसे अच्छा विकल्प होता है। प्रोसेस्ड और डिब्बाबंद खाने की चीजों में केमिकल का प्रयोग होता है, जो शरीर के लिए सही नहीं होते हैं। एएनआई की रिपोर्ट में ऑर्गेनिक फूड्स के बारे में कुछ जरूरी बातें निकलकर सामने आई हैं जिन्हें हर किसी को जानना जरूरी है। 

क्या है ऑर्गेनिक फूड्स?

ऑर्गेनिक फूड्स उन फूड्स को कहा जाता है जिनमें पेस्टिसाइड्स (pesticide) का इस्तेमाल या तो किया नहीं जाता या फिर बहुत ही लीमिटेड एडिशन में यूज़ किए जाते हैं। छोटे शहरों में रहने वाले लोग सब्जी उगाने के लिए किचन गार्डेन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि ये ऑर्गेनिक फूड्स ही हों। जो ऑर्गेनिक फूड्स बेचते हैं उन्हें विशेष तौर पर प्रमाणीकरण किया जाता है। 

क्यों जरूरी है ऑर्गेनिक फूड्स?

किसी भी खाद्य पदार्थ के 80 प्रतिशत हिस्से, जो औसत व्यक्ति द्वारा कंज्यूम कर लिया जाता है, की गुणवत्ता प्रीजर्वेटिव और अन्य रासायनों से खराब हो जाती है जो अंत में हर किसी के स्वास्थ्य को ही नुकसान पहुंचाते हैं।  

Here Are Some Effects Of Organic Food On in

खाद्य पदार्थों को जब प्रोसेस किया जाता है तो इनके प्रोडक्शन के लिए जिन फर्टिलाइजर्स और पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल किया जाता है तो वे ना केवल मिट्टी के नैचुरल न्यूट्रिंट्स को असंतुलित करते हैं बल्कि खाने की गुणवत्ता पर भी असर डालते हैं। ऐसा खासकर बायो-मेग्निफिकेशन और बायो-एक्युमुलेशन की क्रिया के दौरान भी होता है।  

कम समय, ज्यादा काम और कम न्यूट्रिंट्स

आज शहर के लाइफस्टाइल में लोगों के पास काम ज्यादा है और समय व न्यूट्रिंट्स कम हैं। हमारे पास योगा और एक्सरसाइज करने तक का समय नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि हम ऐसी चीजें खाएं जिसमें प्रचूर मात्रा में न्यूट्रिशन हो और केमिकल्स ना हो। इसी कारण ऑर्गेनिक फूड्स शहर में रहने वाले लोगों के लिए काफी जरूरी होते हैं। 

ईट हेल्दी-लिव हेल्दी

आज के दौर में जब डिप्रेशन और तनाव के मामले बढ़े हैं तो ऑर्गेनिक फूड्स एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अच्छी मात्रा में न्यूट्रिशन मिलने से बॉडी हेल्दी बनती है और दिमाग सही से काम करता है। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।