herzindagi
what are some tips to eat fruits

इस हैक के साथ खाएं फल, मिलेगा ज्यादा लाभ

फल खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है लेकिन अगर आप इसे एक्सपर्ट के बताए इस तरीके से खाएंगी तो आपको इससे ज्यादा फायदा मिलेगा।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-06-07, 16:34 IST

कहते हैं कि निरोगी काया सबसे बड़ा सुख होता है। जब हम हेल्दी होते हैं, शरीर एनर्जी से भरा हुआ होता है तो हम किसी भी काम को अच्छे से कर पाते हैं। हेल्दी रहने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। हेल्दी डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल करना बहुत जरूरी माना जाता है। फल और सब्जियों में न्यूट्रिशन्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। खासकर, सीजनल फल और सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। फल खाने के कुछ नियम भी हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं। मसलन फलों को किस समय खाना चाहिए, किन फलों को एक साथ नहीं खाना चाहिए, फलों को खाने से बाद खाना चाहिए या खाने से पहले खाना चाहिए, ऐसे कई नियम हैं जिनके बारे में आयुर्वेद में भी बताया गया है।

यहां हम आपको एक खास हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर अगर आप फल खाएं तो आपको इसका ज्यादा फायदा मिलेगा। इस बारे में डाइटीशियन राधिका गोयल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है।

क्या है एक्सपर्ट की राय?

best way to eat fruits

एक्सपर्ट की मानें तो हम में से ज्यादातर लोग फलों को खाने का सही तरीका नहीं जानते हैं। अक्सर हम हेल्दी रहने के लिए या फिर शाम को भूख लगने पर फल खाते हैं लेकिन इससे पेट नहीं भरता है। प्रोटीन और अन्य न्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण कई बार फल खाने के बाद भी हम कुछ और खाने के ऑप्शन्स ढूंढते हैं। अक्सर हम चिप्स या कुछ अनहेल्दी खाकर अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। इसलिए एक्सपर्ट फल खाने के लिए एक आसान हैक को फॉलो करने की सलाह देती हैं जिससे आपका पूरा पोषण मिलेगा और फल खाने के बाद कुछ और खाने की इच्छा भी नहीं होगी। (दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए खाएं ये हेल्दी स्नैक्स)

यह भी पढ़ें- Expert Tips: तरबूज गलत समय में खाया तो हो जाएंगी बीमार, हो सकती हैं ये 3 समस्‍याएं

ऐसे खाएं फल

fruits with nuts

एक्सपर्ट की मानें तो फलों को हमेशा नट्स, नट बटर या फिर दही के साथ खाना चाहिए। इससे शरीर को जरूरी प्रोटीन और गुड फैट्स भी मिल जाते हैं। जब आप फलों को इस तरह से खाते हैं तो एनर्जी डेंसिटी बढ़ती है। जब आप फलों को इन चीजों के साथ खाते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। फाइबर आपका पेट भरने में मदद करता है। यह डाइजेशन(डाइजेशन के लिए फायदेमंद नट्स) को भी धीमा करता है जिससे अगले मील तक आपके शरीर में एनर्जी बनी रहे और आपको कमजोरी महसूस न हो। वर्कआउट से पहले खाने के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन है। फलों के साथ अगर आप कुछ भीगे हुए नट्स या फिर सीड्स खाती हैं तो इससे आपको पूरा पोषण मिलेगा।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-सेहत और सुंदरता का खजाना हैं ये 6 बीज, डाइट में करें शामिल

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt.Radhika Goel (@dt.radhikagoel)

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit:Freepik

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।