Bhuna Chana Benefits: रोजाना खाएं दो मुट्ठी भुने चने खाएं, 1 हफ्ते में दिखने लगेंगे बॉडी में ये बदलाव

आपने भुने चने तो खाएं होंगे?
अरे, टाइम पास के लिए तो खाएं ही होंगे।
अगर आप भुने चनों को केवल टेस्ट या टाइम पास के लिए कभी-कभी खाती हैं तो इन्हें रोजाना खाना शुरू कर दें क्योंकि रोजाना दो मुट्ठी भुने चने खाने से आपकी हेल्थ को जबरदस्त फायदे हो सकते हैं। ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि यह हमें शालीमार स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल की डाइटीशियन सिमरन सैनी ने बताई हैं। आइए हमारे साथ-साथ आप भी जानें कि सिमरन सैनी भुने चने के कौन-कौन से फायदे बात रही हैं।
डाइटीशियन सिमरन सैनी का कहना हैं कि 'भुने चने को आप पावर फूड कह सकते हैं क्योंकि इसे खाने से आपको तुरंत पावर मिलती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही यह फाइबर का भी बहुत अच्छा स्रोत है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है।' डाइटीशियन सिमरन सैनी का ये भी कहना हैं कि रोजाना दो मुट्ठी भुने चने खाना आपकी हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है और आपको एक हफ्ते के अंदर ही बदलाव महसूस होने लगता है।
तुरंत मिलती है एनर्जी
भुने चनों में प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए इसे खाने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती हैं। अगर आपको एनर्जी से भरपूर रहना हैं तो रोजाना दो मुट्ठी भुने चने जरूर खाएं।
बढ़ती है इम्यूनिटी
अगर आप रोजाना दो मुट्ठी चने खाती हैं तो बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती है। इम्यूनिटी के मजबूत होने से आप बहुत सी बीमारियों से बची रहती हैं, साथ ही इससे आपको मौसम में कारण होने वाले शारीरिक परेशानियां भी नहीं होती है।
कब्ज में राहत
गलत लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के चलते आज लगभग हर कोई कब्ज की समस्या से परेशान हैं। इसके अलावा कई बीमारियों के कारण भी कब्ज की समस्या होती है। कब्ज होने पर आप दिनभर आलस महसूस करती हैं और परेशान रहती हैं। जिन महिलाओं को कब्ज की समस्या होती है, उन्हें रोजाना चने खाने से बहुत आराम मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें: स्वाद और सेहत का संगम है कटहल, जानें इसके फायदे
वजन होता है कम
अगर आप या आपकी फैमिली में कोई मोटापे से परेशान हैं तो दो मुट्ठी भुने चने खाना बहुत फायदेमंद होता है। डाइटीशियन सिमरन सैनी का कहना हैं कि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जिससे आपका पेट साफ रहता है और मोटापे की समस्या दूर होने लगती हैं। यानी इसे खाने से बॉडी का एक्सट्रा फैट बर्न होने लगता है।
कमर में दर्द
कमजोरी के कारण अक्सर महिलाओं की कमर में दर्द रहता हैं। ऐसी महिलाएं अगर दो मुट्ठी भुने चने रोजाना खाती हैं तो कमर दर्द से राहत मिलती हैं। ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में होता है जो आपकी मसल्स को रिलैक्स करता है।
प्रेग्नेंसी में फायदेमंद
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को भुने चने खाने चाहिए क्योंकि ये एक हेल्दी स्नैक्स है। जिसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम लेकिन प्रोटीन और आयरन बहुत अधिक मात्रा में होता है। और महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान इन चीजों की जरूरत बहुत ज्यादा होती है।
इसे जरूर पढ़ें:: ये 5 सुपरफूड खाएं, वूमेन से सुपर वूमेन बन जाएं
डायबिटीज में लाभकारी
भुने हुए चने खाने से डायबिटीज में भी फायदा मिलता है। भुने चने ग्लूकोज की मात्रा को सोख लेते है जिससे डायबिटीज रोग कंट्रोल हो जाता है। डायबिटीज रोगियों के प्रतिदिन भुना हुआ चना खाने से ब्लड शुगर का लेवल कम होता है। ऐसा इसलिए भी होता है इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा लेकिन कैलोरी बहुत कम होती है।
अन्य फायदे
- चना पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है।
- चने से खून साफ होता है जिससे त्वचा में निखार आता है।
- चने में आयरन होता है जो हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।