Purple Cabbage Soup Benefits: बैंगनी पत्तागोभी के सूप के फायदे जानकर इसे रोज पिएंगे आप

हरी पत्तागोभी तो हम सभी ने खाई है। इसकी सब्जी स्वादिष्ट भी होती है और यह गुणों से भरपूर होती है। कई तरह की डिशेज में भी हरी पत्तागोभी का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन बैंगनी पत्तागोभी के बारे में कम ही लोग जानते हैं। बैंगनी पत्तागोभी में पोषक तत्व, हरी पत्तागोभी से कई गुना अधिक होते हैं। इसे लाल पत्तागोभी भी कहा जाता है। इसमें पोटेशियम, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए हरी पत्तागोभी से दस गुना ज्यादा होता है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं। इसका सूप बहुत पौष्टिक होता है। इसके बारे में डाइटीशियन राधिका गोयल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है।
बैंगनी पत्तागोभी के फायदे (Purple Cabbage Soup Benefits)

- मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए बैंगनी पत्तागोभी अच्छी मानी जाती है।
- बैंगनी पत्तागोभी शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। अगर आपको कमजोरी महसूस होती है तो आपको इस सूप को जरूर पानी चाहिए।
- अगर आपको पेट में ऐंठन या अपच की समस्या रहती है तो पत्तागोभी जरूर खाएं।
- गट हेल्थ के लिए भी बैंगनी पत्तागोभी को आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
- बैंगनी पत्तागोभी में फाइबर बहुत अधिक होता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो बैंगनी पत्तागोभी का सेवन जरूर करें।
- बैंगनी पत्तागोभी खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
- बैंगनी पत्तागोभी में विटामिन ए अधिक होता है इसलिए यह हमारी स्किन और आंखों के लिए फायदेमंद होती है।
- डायबिटीज लेवल को मैनेज करने के लिए भी बैंगनी पत्तागोभी अच्छी होती है।
- शरीर की सूजन को कम करने के लिए भी आप बैंगनी पत्तागोभी खा सकते हैं।
- बैंगनी पत्तागोभी खाने से अल्सर से भी बचाव होता है।
यह भी पढ़ें-शुगर लेवल को कम करते हैं ये 5 नुस्खे, सिर्फ 15 दिनों में दिखता है असर
बैंगनी पत्तागोभी का सूप (Purple Cabbage Soup Banane ki Vidhi)

सामग्री
- मक्खन- आधा चम्मच
- उबला आलू- आधा
- बैंगनी पत्तागोभी- आधी कटी हुई
- प्याज-आधा
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च-स्वादानुसार
- नारियल दूध- आधा कप
विधि
- एक पैन में मक्खन डालें।
- इसमें प्याज मिलाएं।
- प्याज हल्का सा भुन जाने के बाद इसमें आलू और पत्तागोभी डालें।
- अब इसमें नमक, काली मिर्च(काली मिर्च के फायदे) और दूध डालें।
- कुछ देर ढक कर पकाएं।
- अब इसे ब्लेंड कर लें।
- पानी मिलाकर आप अपने हिसाब से इसे पतला कर सकते हैं।
- बैंगनी पत्तागोभी का सूप तैयार है। (सब्जियों के डंठल ने बनाएं हेल्दी सूप)
यह भी पढ़ें-पत्ता गोभी के सेहत के लिए कुछ ऐसे फायदे जो आपने पहले नहीं सुने होंगे
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
View this post on Instagram
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।