गर्मियों में जरूर पिएं राई की कंजी, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त लाभ

गर्मियों ने दस्तक दे दी है। इस मौसम में कुछ रिफ्रेशिंग पीने का दिल हर किसी का करता है। सोने पर सुहागा तब हो जाए,जब कोई सस्ती और देसी ड्रिंक मिल जाए। आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसी ड्रिंक के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो गर्मियों की चिलचिलाती धूप में शरीर को ठंडक देने का साथ-साथ डिटॉक्स करने में भी मदद करेगी। इस ड्रिंक का नाम है राई की कंजी,जो आपके लिए एकदम परफेक्ट है।आइए जानते हैं इस पारंपरिक ड्रिंक के फायदे के बारे में। इस बारे में जानकारी साझा कर रही हैं,डाइट एक्सपर्ट आइना सिंघल
गर्मियों में जरूर पिएं राई की कंजी
View this post on Instagram
सामग्री
- 2 से 3 गाजर
- 1 बड़ा चम्मच राई (कुटी हुई)
- 1 चम्मच सेंधा नमक या पिंक सॉल्ट
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 5 से 6 कप पानी
बनाने का तरीका
- गाजर धोएं और काटें-गाजर को छीलकर लच्छों या टुकड़ों में काट लें।
- राई को हल्का दरदरा कूट लें, ताकि फर्मेंटेशन बेहतर हो।
- एक कांच या मिट्टी के बर्तन में गाजर,राई, नमक, मिर्च और पानी मिलाएं।
- इस जार को किसी कपड़े से ढककर 2 से 3 दिन धूप में रखें।
- जब इसमें हल्की खटास और झाग आने लगे, तो समझिए कंजी तैयार है।
- इसे छानकर फ्रिज में रखें और ठंडा-ठंडा पिएं।
- खाने से पहले रोज आधा या एक गिलास पीना फायदेमंद होता है।
- इसे एक हफ्ते तक फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-फैट बर्नर से कम नहीं है पुदीना, जानिए कैसे करता है वेट लॉस में मदद
राई की कंजी के जबरदस्त फायदे

- फर्मेंटेड ड्रिंक होने के चलते यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है, जो गैस, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत देती है।
- कंजी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और पेट लेब वक्त तक भरा रहता है, जिससे ओवरइटिंग कंट्रोल होती है।
- फर्मेंटेड फूड्स शरीर में इंसुलिन को रेगुलेट करने में मदद करते हैं, जिससे पीसीओएस और हार्मोनल असंतुलन में राहत मिलती है।
- यह ड्रिंक शरीर में बैक्टीरिया बढ़ाकर संक्रमण और एलर्जी से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाती है।
- इस ड्रिंक को पीने से एक्टिव महसूस होता है और स्किन भी यूथफुल बनी रहती है।
यह भी पढ़ें-पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? ये फूड कॉम्बिनेशन देंगे झटपट आराम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit- freepik
- गर्मियों में राई की कंजी पीने से क्या होता है?
- फर्मेंटेड ड्रिंक होने के चलते कंजी प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है, जो गैस, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत देती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।