कितना जानते हैं आप ब्लैक अंगूर के फायदों के बारे में, करें डाइट में शामिल

इस लेख में ब्लैक अंगूर के फायदों के बारे में जानने के बाद आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल करना पसंद कर सकती हैं।

 

Sahitya Maurya
black grapes

हमारे आसपास कुछ ऐसे फल होते हैं जिन्हें खाने से एक नहीं बल्कि कई लाभ मिलते हैं। जैसे-पपीता, सेब, अनार, केला और अंगूर आदि ऐसे हजारों फल हैं, जिन्हें सेवन करने के लिए डॉक्टर भी सलाह देते हैं। अन्य अंगूर की तरह ब्लैक अंगूर भी एक ऐसा फल है, जो अनेकों प्रकार के विटामिन से भरपूर होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के गुण कई बीमारियों से दूर रखने में भी मदद कर करते हैं। अगर आप काले अंगूर के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में नहीं जानती हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको ब्लैक अंगूर के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। यक़ीनन इन फायदों को जानने के बाद आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल करना पसंद कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

आंखों का रखते हैं ख्याल

health benefits of black grapes for eyes

अन्य मौसम के मुकाबले गर्मी के मौसम में आंखों से संबंधित परेशानियां कुछ अधिक ही देखी जाती हैं। आंखों में खुजली या फिर जलन होना गर्मी के मौसम में आम बात है। ऐसे में अगर खानपान पर ध्यान दिया जाए तो ये परेशानियां आसानी से दूर भी हो सकती हैं। ब्लैक अंगूर में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं, जो आपको आंखों की समस्या से दूर रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद रेसवेरेट्रॉल तत्व भी आंखों की सही से देखभाल करने में हेल्प कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:गार्सिनिया कैंबोगिया फ्रूट खाने से मिलते हैं कई अद्भुत लाभ, आप भी जानें

खाने से नींद अच्छी आती है

know health benefits of black grapes

आज के समय में पर्याप्त नींद न लेने की वजह से एक नहीं बल्कि कई बीमारियां सामने निकालकर आ रही हैं। कभी-कभी अच्छी नींद नहीं आने की वजह से गंभीर बीमारी होने का भी डर रहता है। ऐसे में अनिद्रा की स्थिति में सुधार करने में ब्लैक अंगूर आपकी मदद कर सकता है। काले अंगूर में मेलाटोनिन के गुण मौजूद होते हैं, जो नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में हेप्ल कर सकते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से होते हैं भरपूर

benefits of black grapes

अन्य अंगूर की तरह काले अंगूर को भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल को कम करने में मदद कर सकते हैं। काले अंगूर सूजन की समस्या से आपको दूर रखने में भी हेप्ल कर सकते हैं। इसके अलावा ब्लैक अंगूर कोशिकाओं को भी हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। यह फल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी हेल्प कर सकता है।

इसे भी पढ़ें:वीट ब्रान खाने से मिलते हैं कई अद्भुत फायदे, आप भी जानें

त्वचा के लिए बेस्ट

health benefits of black grapes for skin

अन्य मौसम के मुकाबले बरसात और गर्मी के मौसम में त्वचा संबंधी परेशानियां अधिक होती हैं। दाग-धब्बे या त्वचा पर खुजली का होना होना आम बात है। ऐसे में ब्लैक अंगूर आपकी मदद कर सकता है। काले अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के गुण इन परेशानियों से दूर रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। यह फल सूर्य की हानिकारक किरणों से भी आपको सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ब्लैक अंगूर त्वचा को लंबे समय तक खूबसूरत रखने में भी मदद कर सकते हैं।

हालांकि, अगर आप पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो इसके सेवन को लेकर एक बार डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं। आपको ये भी बता दें कि ये लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

Recommended Video

Disclaimer