पोषक तत्वों से भरपूर है एवोकाडो,मास्टर शेफ कविराज खियालानी से जानें इसे इस्तेमाल करने के तरीके

एवोकाडो एक सुपरफूड है जो कई स्वास्थ्य लाभ के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के गुण और पोषक तत्व को डाइट में शामिल करने से कई फायदे मिलते हैं। दुनियाभर में एवोकाडो को अलग-अलग डिश में शामिल किया जाता है। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इस फल की काफी डिमांड भी है। समय के साथ इस फल की डिमांड लोगों के बीच काफी बढ़ गई है, यही नहीं इसके न्यूट्रिशन कई बीमारियों को दूर करने किए जाना जाता है।
यह सेहत के साथ बाल और स्किन के लिए काफी अच्छे होते हैं। कई लोग इस फल को हेल्दी स्किन और बालों के लिए ब्यूटी रूटीन का हिस्सा बना चुके हैं। बटरी टेक्सचर और फ्रेश एवोकाडो का स्वाद कमाल का होता है। हालांकि, अन्य फलों की तुलना में यह काफी महंगा होता है, लेकिन पोषक तत्वों की वजह से लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। तो चलिए जानते हैं इस फल के फायदों के बारे में-
एवोकाडो के स्वास्थ्य लाभ

- पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और वेट लॉस में सहायक होता है।
- एवोकाडो में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी रखता है और एंटी एजिंग की समस्या को कम करता है।
- आखों और दिमाग के लिए भी एवोकाड़ो हेल्दी सुपरफूड है।
- अगर आपके शरीर में विटामिन के की कमी है तो इस फल के सेवन से पूरी की जा सकती है।
- ज्वाइंट पेन, मांसपेशियों जैसे दर्द से राहत पाने में यह मददगार है। इसके अलावा सूजन को भी कम करता है।
- त्वचा के लिए यह बेस्ट सुपरफूड है, जिसके नियमित सेवन से स्किन ग्लोइंग हो जाती है।
- एवोकाडो में बीटा-सिट स्टेरोल नामक एक कंपाउंड होता है, जो बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।
- इसके अलावा यह बॉडी को डिटॉक्सीफाई करता है।
- यह पोटैशियम और फोलेट से रिच होता है। इसके अलावा यह इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें: कितना जानते हैं आप ब्लैक अंगूर के फायदों के बारे में, करें डाइट में शामिल
एवोकाडो को इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रखें ये बातें

- इसे खरीदते वक्त हमेशा ध्यान रखें कि एक फर्म एवोकाडो ही खरीदें। बहुत अधिक नर्म और गूदे वाला एवोकाडो खरीदने से बचें।
- एवोकाडो की त्वचा या फिर सतह पर खरोंच या कट करते हुए जांच ना करें। यह सही तरीका नहीं है।
- अगर आपका इसका तुरंत इस्तेमाल नहीं कर रही हैं तो सुरक्षित जगह पर रखें। बंद जगह पर रखे जाने से यह जल्दी खराब हो जाएंगे।
- पके हुए एवोकाडो को फ्रिज में 3 से 4 दिनों के लिए स्टोर करने के लिए आप इसे किचन टॉवल या फिर रैप कर रख सकते हैं।
- एवोकाडो इस्तेमाल करने से पहले छील लें और फिर बीज को सावधानी से निकाल दें। आप इस पर नींबू का रस छिड़क कर और हल्का नमक डालकर इसे खा सकते हैं।
- ऑलिव ऑयल के साथ एवोकाडो ऑयल का भी इस्तेमाल सलाद या फिर अन्य डिश इस्तेमाल किया जाता है। यह स्वाद को बढ़ाने के अलावा हेल्दी भी होता है।
इसे भी पढ़ें: हेल्थ के लिए वरदान है ग्रीन टी, इन तरीकों से बनाएं अधिक टेस्टी
पकवानों में एवोकाडो का ऐसे करें इस्तेमाल

- एवोकाडो का इस्तेमाल आप कई तरीके से कर सकते हैं। इससे सलाद, सैंडविच, सूप या फिर डिप जैसी चीजों को बनाने के लिए एवोकाडो का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- भारत में एवोकाडो का हर जगह इस्तेमाल नहीं किया जाता। हालांकि, बड़े रेस्टोरेंट या फिर शेफ इसे कई तरीके से सर्व करते हैं। चिकन टिक्का के साथ कैनपे पर पोस्तो दाने की चटनी के साथ, ठंडा पास्ता सलाद के साथ, चाट मसाला और इमली की चटनी के साथ इत्यादि तरीके की डिश मिला कर सर्व किया जाता है।
आप भी इस सुपरफूड को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।