Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

खाने में कसूरी मेथी डालने से सेहत को क्या फायदे होते हैं?

कसूरी मेथी पत्ते जैसा एक रोसाई का मसाला है,इससे खाने का स्वादा तो बढ़ता ही है इससे सेहत को भी लाभ पहुंचता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से
Updated:- 2024-12-18, 10:02 IST
image

कसूरी मेथी भारतीय रसोई का एक बेहद खास मसाला है, जिसे किसी खास व्यंजन में इस्तेमाल किया जाता है। इससे खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है और खाने की खुशबू बढ़ जाती है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी कई लाभ प्रदान करता है। कसूरी मेथी का सेवन करने से शरीर पर पॉजिटिव असर पड़ता है। यह खासकर महिलाओं के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। चलिए हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा से जानते हैं कसूरी मेथी खाने से हमें कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

खाने में कसूरी मेथी डालने से क्या होता है? 

kesuri-methi-benefits-for-health

कसूरी मेथी मेनोपॉज के लक्षणों में रहता दे सकता है। इसमें फाइटर एस्ट्रोजन होता है जो एस्ट्रोजन हार्मोन की गतिविधि की नकल करता है यह महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद करता है जिससे हॉट फ्लैशेस, मूड स्विंग और अन्य हार्मोनल समस्याओं में कमी आती है।

यह भी पढ़ें-PCOD में हार्मोन्स को बैलेंस कर सकती है यह चाय, जरूर बनाएं डाइट का हिस्सा

इसके अलावा इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मददगार है। यह गैस सूजन कब्ज और पेट की असहजता को कम करने में मददगार है। इसमें एंटी फ्लैटूलेंट गुण होते हैं जो गैस के निर्माण को कंट्रोल करता है और पेट साफ रखता है।

-kasuri-methi-

 

कसूरी मेथी में हाइड्रॉक्सीइसो ल्यूसीन होता है जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। मधुमेह रोगियों को इससे फायदा पहुंचता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रत रखता है, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है और दिल को फायदा पहंचाता है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में सिंघाड़ा खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त लाभ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।