Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:59 PM IST

क्या आपने खाई है कलबुर्गी की स्पेशल 'ज्वार रोटी'? PM Modi खुद मानते हैं इसे सेहत का खजाना

कलबुर्गी की स्पेशल ‘ज्वार रोटी’ सेहत के ल‍िए फायदेमंद मानी जाती है। ये नॉर्थ कर्नाटक में सबसे ज्यादा खाई जाती है। इसकी खास बात ये है क‍ि इसे बहुत ही आसान तरीके से बनाया जाता है।
Updated:- 2026-07-13, 12:18 IST
kalaburagi jowar roti benefits

हमारे यहां भारत में खाने-पीने की कई तरह की चीजें देखने और सुनने को म‍िलती हैं। हर राज्‍य कर अपनी एक खास‍ियत है। उन्‍हीं में से एक नॉर्थ कर्नाटक की कुलबर्गी रोटी है। इसे ज्‍वार के आटे से बनाया जाता है। यह रोटी स‍िर्फ स्‍वाद के ल‍िए नहीं बल्‍क‍ि पौष्‍ट‍िकता के ल‍िए भी पसंद की जाती है। खास बात तो ये है क‍ि इसे बनाने के ल‍िए ज्‍यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ती है।

पीएम नरेंद्र माेदी ने भी अपने रेड‍ियो प्राेग्राम मन की बात में इस रोटी का ज‍िक्र क‍िया था। उन्‍होंने इसे पेट भरने वाली और संतुल‍ित भोजन का ह‍िस्‍सा बताया था। आइए जानते हैं, ये रोटी है क्‍या और इसके फायदे क्‍या है-

क्या है कलबुर्गी की ज्वार रोटी?

कलबुर्गी रोटी कर्नाटक के कलबुर्गी जिले की ट्रेड‍िशनल रोटी है। पहले इस जिले को गुलबर्गा के नाम से जाना जाता था। यह रोटी ज्वार के आटे से बनाई जाती है। नॉर्थ कर्नाटक में ज्वार लंबे समय से एक प्रमुख अनाज माना जाता रहा है, इसलिए यहां के खान-पान में इसकी खास जगह है। इस रोटी की सबसे बड़ी पहचान इसका बड़ा शेप और नरम बनावट है। इसे बनाने के लिए ज्वार के आटे में गर्म पानी मिलाकर आटा तैयार किया जाता है। फिर हाथों की मदद से इसे फैलाकर तवे पर सेंका जाता है।

kalaburagi jowar roti benefits (2)

क्यों हेल्दी है यह रोटी?

ज्वार को मोटे अनाज यानी मिलेट्स की कैटेगरी में रखा जाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत के ल‍िहाज से अच्‍छे होते हैं। फाइबर की अच्छी मात्रा होने से यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, ज‍िससे ओवरईट‍िंग से बचा जा सकता है। वजन कम करने वाले लोग इसे खाना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- पराठा, कुल्चा और नान: किसमें होती है कितनी कैलोरी? खाने से पहले जान लें

डायबिटीज में भी है फायदेमंद

ज्वार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। इसका मतलब यह है कि इसे खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है। इसी कारण ज्वार से बनी चीजें डायबिटीज फ्रेंडली डाइट का हिस्सा मानी जाती है। हालांकि, डाइट में कोई भी बदलाव करने से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह ले लें, तो ज्‍यादा बेहतर हैं।

यह भी पढ़ें- गर्मी में कौन-सी Roti खानी चाह‍िए? मास्टरशेफ ने बताया मौसम के हिसाब से चपाती चुनने का सही तरीका

पाचन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है

ज्वार में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। यही वजह है कि इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक हल्का और संतुष्ट महसूस हो सकता है। फाइबर आंतों की सेहत के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

kalaburagi jowar roti benefits (1)

दिल की सेहत के लिए भी होती है अच्छी

ज्वार में कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो बैलेंस्‍ड डाइट का ह‍िस्‍सा होते हैं। जैसा क‍ि हमने आपको ऊपर बताया क‍ि यह एक मोटा अनाज है, तो अगर आप इसे डाइट में शाम‍िल करती हैं तो ये द‍िल की सेहत के ल‍िए अच्‍छा साब‍ित हो सक‍ता है।

यह भी पढ़ें- गेहूं ही नहीं, खाएं ये 3 तरह के अनाज, रोटी खाकर शरीर को रखें गर्म

ग्लूटेन-फ्री डाइट वालों की पसंद

ज्वार नेचुरली ग्लूटेन-फ्री होती है। इसी वजह से जिन लोगों को ग्लूटेन से जुड़ी परेशानि‍यां होती हैं, वो डॉक्टर की सलाह से ज्वार को अपनी डाइट का ह‍िस्‍सा बना लेते हैं।

किन चीजों के साथ खाई जाती है?

कलबुर्गी रोटी का स्वाद तब और बढ़ जाता है जब इसे वहां के व्‍यंजनों के साथ सर्व क‍िया जाता है। आमतौर पर इसे लोग भरवां बैंगन की सब्जी, मूंगफली की ग्रेवी, दाल या मसालेदार चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं। कई जगहों पर तो इसे लहसुन, तिल और मूंगफली से बनी चटनी के साथ भी परोसा जाता है।

यह भी पढ़ें- बाजरे की रोटी को अब न कहें बोरिंग, ये 6 जबरदस्त कॉम्बिनेशन बदल देंगे आपका स्वाद; जरूर करें ट्राई

तो अगर आप भी अपनी सेहत को हेल्‍दी बनाए रखना चाहती हैं तो इसे अपनी डाइट का हि‍स्‍सा बना सकती हैं। साथ ही साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

https://kalaburagirotti.com/jowar-roti-benefits/

Image Credit- Freepik/gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।