पराठा, कुल्चा और नान: किसमें होती है कितनी कैलोरी? खाने से पहले जान लें

जब भी हम बाहर खाना खाने जाते हैं तो नान, कुल्चा या पराठा ऑर्डर करना पसंद करते हैं, लेकिन क्‍या आप जानती हैं क‍ि इनमें कैलोरी क‍ितनी होती है? हम आपको बता रहे हैं इसके बारे में-
Updated:- 2026-07-05, 13:01 IST
calories in indian breads

हम सभी जब भी बाहर खाने का प्‍लान बनाते हैं, तो ज्‍यादातर लोग मेन कोर्स में नान, कुल्‍चा या पराठे ऑर्डर करना ही पसंद करते हैं। रेस्‍टोरेंट में म‍िलने वाली सब्‍ज‍ियों के साथ इनका स्‍वाद इतना जबरदस्‍त लगता है क‍ि कई बार हम ओवरईट‍िंग कर जाते हैं, लेक‍िन अगर आप वजन कम करने की कोश‍िश कर रही हैं, फि‍ट रहना चाहती हैं या फ‍िर डाइट पर आपका ज्‍यादा फोकस रहता है ताे आपको इनकी कैलोरी के बारे में भी जान लेना चाह‍िए।

अक्‍सर लोगों को लगता है क‍ि सभी तरह की रोट‍ियों में लगभग एक ही जैसी कैलोरी ही हाेती है, लेक‍िन ऐसा नहीं है। ज‍िस तरह इन्‍हें बनाने का तरीका अलग होता है, उसी तरह इनकी कैलोरी भी अलग होती है। कुछ रोट‍ियां ब‍िना ऑयल के बनती हैं, जबक‍ि कुछ में ऑयल, घी, मक्‍खन सब कुछ इस्‍तेमाल होता है। इसील‍िए हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि क‍िसमें क‍ितनी कैलोरी होती है। आइए जानते हैं-

सबसे लाइट मानी जाती है रोटी

हमारे घरों में जो रोजाना रोटी बनती है वो सबसे लाइट होती है। इसे गेहूं के आटे से बनाया जाता है। इसमें आपके पास ऑप्‍शन रहता है घी ऊपर से लगाएं या नहीं। इसल‍िए एक रोटी में करीब 70 से 90 कैलोरी हो सकती है।

calories in indian breads (1)

तंदूरी रोटी भी है अच्छा ऑप्‍शन

रेस्टोरेंट में मिलने वाली तंदूरी रोटी में भी कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसे तंदूर में पकाया जाता है और इसमें ज्यादा तेल या मक्खन नहीं डाला जाता है, क्‍योंक‍ि ये पूरी तरह से ऑप्‍शनल होता है। एक तंदूरी रोटी में लगभग 110 से 140 कैलोरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- ऐसे बनाएं टेस्टी झारखंड की फेमस धुस्का और छिलका रोटी, मेहमानों को खिलाने के लिए भी है बेस्ट

पराठा स्वादिष्ट जरूर, लेकिन कैलोरी भी ज्यादा

पराठा तो हर क‍िसी को खाना पसंद होता है। चाहे आलू का पराठा हो या सादा पराठा, इसे घी या बटर में ही बनाया जाता है, इसलिए इसकी कैलोरी बढ़ जाती है। एक नॉर्मल पराठे में लगभग 220 से 320 कैलोरी हो सकती है। अगर उसमें स्टफिंग और ज्यादा घी हो, तो कैलोरी और बढ़ सकती है।

calories in indian breads (2)

कुल्चा भी कम कैलोरी वाला नहीं

अगर आपको लगता है कि‍ कुलचे को तंदूर में पकाया जाता है, इसल‍िए इसमें कम कैलोरी होगी, तो ऐसा ब‍िल्‍कुल नहीं है। कुल्‍चा मैदे से बनता है और कई बार इसमें आलू और पनीर की स्‍टफ‍िंग की जाती है। इससे इसकी कैलोरी बढ़ जाती है। एक नॉर्मल कुल्चे में आमतौर पर 220 से 300 कैलोरी तक हो सकती है। स्टफ्ड कुल्चे में कैलोरी की मात्रा और ज्यादा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- पेट रहेगा फुल, वजन होगा कम! ट्राई करें ये 5 टेस्टी और Low-Calorie Dishes

नान में होती है ज्यादा कैलोरी

नान रेस्टोरेंट की सबसे ज्‍यादा ऑर्डर की जाने वाली ब्रेड है। इसे भी मैदे से बनाया जाता है और तंदूर में पकाया जाता है। एक नान में लगभग 280 से 320 कैलोरी हो सकती है। अगर आप बटर नान खाती हैं, तो कैलोरी और बढ़ जाती है।

calories in indian breads (3)

बटर नान होता है सबसे हैवी

बटर नान पर ऊपर से मक्खन लगाया जाता है, जिससे उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है, लेकिन इसके साथ कैलोरी भी बढ़ जाती है। एक बटर नान में करीब 300 से 380 कैलोरी तक हो सकती है। इसलिए अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं, तो इसे खाना समझदारी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- Low Calorie Breakfast: नाश्‍ते में ट्राई करें लो कैलोरी वाली ये रेस‍िपीज, एनर्जी भी म‍िलेगी और बनी रहेगी फ‍िटनेस

मिस्सी रोटी और भाकरी का भी जानें

मिस्सी रोटी में बेसन और गेहूं का आटा दोनों ही इस्तेमाल होता है। इसमें लगभग 220 से 320 कैलोरी हो सकती है। वहीं ज्वार, बाजरा या और बाकी मोटे अनाज से बनने वाली भाकरी में करीब 120 से 180 कैलोरी तक हो सकती है।

तो अगर आपका मकसद कम कैलोरी खाना है और फ‍िटनेस पर ज्‍यादा फोकस है तो आप नॉर्मल रोटी और तंदूरी रोटी खा सकती हैं। वहीं अगर आप स्वाद के लिए पराठा, कुल्चा या नान खाना चाहती हैं, तो इसे ल‍िम‍िट में ही खाएं।

यह भी पढ़ें- Weight Loss के ल‍िए कौन-सा अंडा बेस्‍ट है, बॉयल्‍ड-पोच्ड या ऑमलेट? जानें क्‍या कहती है स्‍टडी

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।