Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:56 AM IST

दिनभर बनी रहती है थकान और नहीं होती कोई भी काम करने की हिम्मत? पानी में मिलाकर पिएं ये 2 चीजें, शरीर में भर जाएगी ताकत

अगर आपके शरीर में दिनभर थकान बनी रहती है, कोई भी काम करने का मन नहीं करता है और कभी-कभी शरीर में बिल्कुल एनर्जी महसूस नहीं होती है, तो पानी में इन 2 चीजों को मिलाकर पिएं। आपको ताकत महसूस होगी।
Updated:- 2025-09-03, 12:13 IST
image

दिनभर थकान या कमजोरी महसूस होना, शरीर में पनप रही कई बीमारियों या कई बार बॉडी में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी की ओर इशारा करता है। कई बार लोग इसे नजरअंदाज करते रहते हैं। लेकिन, असल में अगर आपको लंबे समय से थकान महसूस हो रही है, शरीर में ताकत नहीं लगती है या बार-बार कमजोरी की वजहसे चलते-चलते बैठ जाने या लेट जाने का कम करता है, तो इस पर ध्यान दें। आयरन, कैल्शियम और विटामिन-बी12 समेत कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी कमजोरी का कारण हो सकती है।
डाइटिशियन का कहना है कि अगर आपके शरीर में दिनभर थकान बनी रहती है, कोई भी काम करने का मन नहीं करता है और कभी-कभी शरीर में बिल्कुल एनर्जी महसूस नहीं होती है, तो पानी में इन 2 चीजों को मिलाकर पिएं। आपको ताकत महसूस होगी। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।

शरीर में दिनभर बनी रहती है थकान, तो पानी में मिलाकर पिएं ये 2 चीजें

  • हलीम के बीज या गार्डन क्रेस सीड्स, न्यूट्रिएंट्स का पावर हाउस होते हैं। ये आयरन से भरपूर होते हैं, शरीर में खून की कमी दूर करते हैं और ताकत देते हैं।
  • शरीर को ताकत देने और कमजोरी दूर करने के लिए, यह ड्रिंक बेहद फायदेमंद है। इससे हीमोग्लोबिन बूस्ट होता है, थकान दूर करती है और मसल्स में ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होती है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt.Radhika Goel (@dt.radhikagoel)

  • ये बीज प्रोटीन से भरपूर होते हैं। मसल्स को रिपेयर करने और शरीर को ताकत देने में ये फायदेमंद है। इन बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इनसे इंफ्लेमेशन कम होता है और शरीर रिकवर होता है।
  • इन बीजों में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। इनसे हड्डियां मजबूत होती हैं। विटामिन-सी और फोलेट से भरपूर यह ड्रिंक, शरीर में न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉबर्शन को बढ़ाते हैं।
  • एक गिलास पानी में आधा टीस्पून हलीम के बीज और नींबू का रस मिलाएं। इसे खाली पेट पिएं।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि आप इन बीजों को रातभर पानी में भिगोएं और इसे सुबह गुनगुने पानी या दूध या घी वाले पानी के साथ लें।
  • आप 1 टीस्पून हलीम के बीजों को 1 गिलास दूध में गुड़ या शहद के साथ मिलाएं।

यह भी पढ़ें- रातभर नींद न आने के कारण बनी रहती है दिनभर थकान, कर लीजिए ये 5 काम...बिस्तर पर जाते ही झट से लग जाएगी आंख

halim seeds for iron deficiency

  • इन बीजों की तासीर गर्म होती है। इसलिए, दिन में इसे 1-2 टीस्पून से ज्यादा न लें।
  • इस ड्रिंक को अधिक मात्रा में पीने से ब्लोटिंग या डायरिया हो सकती है। ऐसे में इन्हें सीमित मात्रा में लें।

 

यह भी पढ़ें- थकान, कमजोरी और हाथ पैर में रहती है झुनझुनी, कहीं आपको इन चीजों की कमी तो नहीं

 

थकान को कम करके शरीर को ताकत देने में यह देसी ड्रिंक मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।