Fruit For Weight Loss: वजन कम करने के लिए रोज खाएं ये फल, छूमंतर होगा मोटापा

न्यूट्रिएंट्स से भरपूर चकोतरा वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है। इसका जूस भी फायदेमंद होता है। इसे एक्सपर्ट से बताए तरीके से खाएं तो वजन कम होने के अलावा भी कई फायदे मिलेंगे।  
Updated:- 2023-10-31, 19:00 IST
does grapefruit burn belly fat

Does grapefruit burn belly fat: वजन कम करने के लिए सबसे पहले आपको डाइट पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपकी खान-पान से जुड़ी आदतें ठीक नहीं है, आप खाने में सही चीजों को शामिल नहीं कर रही हैं, तो लाख कोशिशों के बाद भी आप वजन कम नहीं कर पाएंगी। मोटापा एक आम समस्या है। इसे दूर करने के लिए लोग कोशिश तो करते हैं, लेकिन सही जानकारी न होने के कारण कुछ खास परिणाम देखने को नहीं मिलते हैं। वेट लॉस में कई फल और सब्जियां कारगर हैं। लंबे समय तक भूखे रहने की जगह आपको इन्हें डाइट में शामिल कर वेट लॉस की कोशिश करनी चाहिए। यहां हम आपको एक ऐसे ही फल के बारे में बात रहे हैं, इसे चकोतरा (ग्रेपफ्रूट) कहा जाता है। यह आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकता है। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

 

वजन कम करने के लिए खाएं चकोतरा (How to use Grapefruit for Weight Loss)

grapefruit for weight loss

  • वजन घटाने के लिए चकोतरा बहुत फायदेमंद है। यह कैलोरीज में बहुत कम होता है, लेकिन इसमें विटामिन्स और मिनरल्स जैसे विटामिन सी, विटामिन ए, पोटिशियम और डाइटरी फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होते हैं।
  • 100 ग्राम चकोतरा में लगभग 30 ग्राम कैलोरी होती है। इसका जीआई भी कम होता है और यह वजन कम करने में सहायक होता है।
  • एक्सपर्ट के मुताबिक, इसे खाने से बॉडी फैट भी कम होता है।
  • यह आपके कैलोरी इनटेक को कम कर सकता है और इसे खाने से पेट भी भरा हुआ महसूस होता है, जिससे इसे खाने के काफी देर तक आपको कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है।
  • ग्रेपफ्रूट में पानी भी बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसलिए इसे खाने से आप हाइड्रेट महसूस करते हैं और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
  • वजन कम करने के लिए डाइजेशन का सही होना और पेट का रोज साफ होना बहुत जरूरी है। चकोतरा डाइजेशन को भी सही करता है और डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को हेल्दी रखता है। 
  • चकोतरा भूख को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इससे बेली फैट भी कम होता है।

यह भी पढ़ें- Healthy Fruits: पेट से जुड़ी सभी परेशानियों का इलाज है गुणों से भरपूर यह फल

चकोतरे का जूस है फायदेमंद (Is Grapefruit Juice good for Weight Loss) 

best time to eat grapefruit for weight loss

  • आप चकोतरे को छीलकर भी खा सकती हैं या फिर इसका जूस पिएं। 
  • हालांकि, चकोतरा कई दवाइयों के साथ और कुछ हेल्थ कंडीशन्स में खाने की मनाही होती है। 
  • इसे डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- Weight Loss Diet: पराठा खाकर बढ़ेगा नहीं बल्कि कम होगा वजन, इन 3 टिप्स को करें फॉलो

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।