Irregular Periods: महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए, पीरियड्स का सही समय पर होना बहुत जरूरी है। अगर आपके पीरियड्स नियमित नहीं हैं, पीरियड्स में फ्लो बहुत कम या ज्यादा आता है, क्रैम्प्स बहुत होते हैं या पीरियड साइकिल सही नहीं है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आज के समय में गलत खान-पान, स्ट्रेस और अनियमित जीवनशैली के चलते, ज्यादातर महिलाएं, पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों से परेशान हैं। इन्हें दूर करने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। आज 'दिल से इंडियन' सीरीज में हम आपको एक ऐसे ही नुस्खे के बारे में बता रहे हैं। अनियमित पीरियड्स, मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स और पीरियड से जुड़ी अन्य दिक्कतों को दूर करने में, घर पर बना यह मिक्चर मदद कर सकता है। इसमें औषधीय गुणों से भरपूर, किचन के कुछ मसालों का इस्तेमाल होता है। इस बारे में हमने डाइटिशियन नंदिनी से बात की और उन्होंने भी इसे सटीक माना।
पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का घरेलू नुस्खा
- अगर आप भी अनियमित पीरियड्स, क्रैम्प्स और मूड स्विंग्स से परेशान हैं, तो घर पर कुछ मसालों से इस मिक्चर को बनाएं।
- घी का सेवन पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत देता है। इससे शरीर को ताकत भी मिलती है।
- घी में हेल्दी फैट्स होते हैं। यह हार्मोन्स को बैलेंस करके, पीरियड्स को नियमित करने में मदद करता है।
- अजवाइन में थाइमोल होता है। इसकी तासीर गर्म होती है। इससे पीरियड्स समय पर आते हैं और खुलकर आते हैं।
- इससे पीरियड्स में होने वाले दर्द, ऐंठन और गैस से भी राहत मिलती है।
- गुड़ के सेवन से पीरियड्स से जुड़ी सभी मुश्किलें हल होती हैं। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं।
- हल्दी, पीरियड्स को नियमित बनाती है और हार्मोनल इंबैलेंस को दूर करती है।
- पीरियड फ्लो और दर्द को सही करने में अलसी के बीज फायदेमंद हैं।
यह भी पढ़ें-पीरियड्स से जुड़ी सारी परेशानियां दूर करेगी यह हेल्दी ड्रिंक
पीरियड्स से जुड़ी मुश्किलों को हल करने के लिए घर पर बनाएं यह मिक्चर
सामग्री
- घी- 1 टेबलस्पून
- सौंफ- 1 टेबलस्पून
- गुड़- 1 टेबलस्पून
- फ्लैक्स सीड्स- 1 टेबलस्पून
- अजवाइन- 1 टेबलस्पून
- हल्दी- आधा टीस्पून
- पानी- 2 टेबलस्पून
विधि
- घी में सभी चीजों को अच्छे से भूनें।
- अब इसमें पानी डालकर कुछ देर पका लें।
- आपको पीरियड की डेट से 10 दिन पहले से इसे खाना शुरू करना है।
यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले
'दिल से इंडियन' सीरीज का यह देसी नुस्खा आपको कैसा लगा, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों