Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:46 PM IST

कीटो डाइट पर भी खाए जा सकते हैं ये फल

जब आप कीटो डाइट पर होते हैं तो हाई कार्ब्स फूड को दूर ही रखते हैं। लेकिन ऐसे कई फल होते हैं, जिन्हें आप कीटो डाइट पर भी खा सकते हैं। जानिए इस लेख में।
Updated:- 2024-03-31, 09:29 IST
Which fruit has lowest carbs

जब आप कीटो डाइट पर होते हैं तो हाई कार्ब्स फूड को दूर ही रखते हैं। लेकिन ऐसे कई फल होते हैं, जिन्हें आप कीटो डाइट पर भी खा सकते हैं। जानिए इस लेख में।

 

अच्छी सेहत के लिए हर किसी को डाइट में फल शामिल करने की सलाह दी जाती है। ये विटामिन और मिनरल्स का अच्छा सोर्स माने गए हैं। अलग-अलग तरह के फलों के सेवन से आपको कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही साथ, अधिकतर फलों में वाटर कंटेंट भी अधिक होता है, जो सेहत के लिए जरूरी है। हालांकि, कई बार हम अपने कुछ फिटनेस गोल्स को पूरा करने के लिए किसी खास तरह की डाइट को फॉलो करते हैं।

कई पॉपुलर डाइट में से एक है कीटो डाइट। यह एक हाई फैट लो कार्ब डाइट है। इसमें कार्ब्स को काफी कम कर दिया जाता है, इसलिए कीटो डाइट पर रहते हुए आपको फलों का चयन भी बेहद सोच-समझकर करना चाहिए। अक्सर यह देखने में आता है कि लोग कीटो डाइट फॉलो करते हुए फलों का सेवन करना बिल्कुल बंद कर देते हैं।

हालांकि, ऐसे कई फल होते हैं, जिन्हें कीटो डाइट में भी खाया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको कुछ ऐसे ही फलों के बारे में बता रही हैं, जिन्हें आप कीटो डाइट पर रहते हुए भी खा सकते हैं-

एवोकाडो 

which fruits you can eat on keto diet

अगर आप कीटो डाइट पर हैं तो ऐसे में आप एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। एवोकाडो में विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम और फोलेट सहित विभिन्न आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। एवोकाडो ना केवल लो कार्ब फ्रूट है, बल्कि इसमें हेल्दी फैट भी पाया जाता है। इसलिए, कीटो डाइट पर रहते हुए आप इसे बिना किसी परेशानी के खा सकते हैं। 100 ग्राम एवोकाडो में लगभग 8.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 6.7 ग्राम फाइबर, और लगभग 14.7 ग्राम फैट पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Dil Se Indian: बच्चों के दिमाग को दुरुस्त बनाने के लिए रोज खिलाएं यह मेवा

तरबूज

food for keto diet

गर्मी में अक्सर लोग तरबूज का सेवन इसके वाटर कंटेंट के कारण करना पसंद करते हैं। हालांकि, यह कीटो फ्रेंडली भी है। इसमें ना केवल पानी भरपूर होता है, बल्कि कार्बोहाइड्रेट भी मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं, तरबूज से आपको कई तरह के विटामिन और मिनरल्स जैसे विटामिन सी, पोटेशियम यहां तक कि कॉपर भी मिलता है।

स्ट्रॉबेरी

Can I eat bananas on keto

स्ट्रॉबेरी और तरबूज में कुछ हद तक एक समान पोषक तत्व पाए जाते हैं। स्ट्रॉबेरी भी एक लो कार्ब फल है और इसलिए इसे कीटो फ्रेंडली माना जाता है। एक कप यानी लगभग 150 ग्राम स्ट्रॉबेरी में लगभग 11.7 कार्ब्स और 3 ग्राम फाइबर होता है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी और लाइकोपीन सहित एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। स्ट्रॉबेरी में अन्य कुछ विटामिन और मिनरल्स जैसे मैंगनीज, कैल्शियम और फोलेट पाया जाता है। आप कीटो डाइट को फॉलो करते हुए स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Women's Day 2024: महिलाएं 30 की उम्र के बाद जरूर खाएं यह सब्जी, फर्टिलिटी में होगा सुधार

 


रसभरी

रसभरी एक ऐसा फल है, जिसका स्वाद बेमिसाल होता है। आप कीटो डाइट पर रहते हुए भी इसे बिना किसी परेशानी के खा सकते हैं, क्योंकि इसमें कार्ब्स काफी कम होते हैं। लगभग 100 ग्राम रसभरी का सेवन करने से आपको 12 ग्राम कार्ब्स मिलते हैं। इसमें उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। चूंकि, रसभरी में अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, इसलिए क्रॉनिक डिसीज के रिस्क को कम करने में भी यह मददगार है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।