Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:55 AM IST

गर्मियों में आपकी स्किन करेगी ग्लो, खाएं ये फल

गर्मियों में अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा ग्लो करे तो इन फलों को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
Updated:- 2024-04-26, 11:42 IST
fruit gives instant glow

गर्मियों के मौसम में स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रखना नामुमकिन सा लगता है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों के कारण चेहरा झुलस जाता है। गर्मियों में आप चाहे की भी महंगी क्रीम क्यों न लगाएं चेहरे पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। अगर आप भी चाहते हैं कि गर्मियों में आपकी स्किन ग्लोइंग और बेदाग नजर आए तो आप कुछ फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी सेहत को फायदा भी मिलता है और चेहरे पर चमक भी आती है। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका जायसवाल से।

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए खाएं हेल्दी फल

watermelon in summer

  • गर्मियों के मौसम में आप तरबूज का सेवन कर सकते हैं। इसमें पानी की अधिकता होती जिससे स्किन में नमी बनी रहती है। वहीं इसमें विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है।
  • आपको ग्लोइंग स्किन के लिए बेरीज का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इससे कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा मिलता है।
  • आप कीवी का भी सेवन कर सकते हैं इसमें विटामिन सी और के होता है जो त्वचा को रिंकल फ्री बनाए रखने में मदद करता है। कीवी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मृत त्वचा को हटा कर चेहरे को चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
  • खरबूजा का सेवन भी आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह विटामिन सी का बढ़िया स्रोत है और इसमें पानी की भी अधिकता होती है। इस तरह से यह त्वचा में नमी बनाए रखता है। एक्ने और रैशेज जैसी समस्याओं को दूर करता है।

यह भी पढ़ें-वेट लॉस में रुकावट बन रही है ओवरईटिंग की आदत? ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर आजमाएं

kiwi for summer

  • पपीता को भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। इसमें मैग्नीशियम,पोटेशियम, फोलिक एसिड विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे भी आपकी त्वचा हाइड्रेट रहती है। और सबसे अच्छा बात यह है कि यह पाचन को दुरुस्त रखता है जिस वजह से चेहरे पर पिंपल्स नहीं होते हैं।

यह भी पढ़ें-एक्ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 4 विटामिन्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।